एक्सप्लोरर

सोनभद्र के जंगल में यूरेनियम का भंडार? परमाणु ऊर्जा विभाग की टीम ने शुरू की खुदाई

UP News: सोनभद्र के चितपहरी गांव के जंगलों में की जा रही यह खुदाई पूरी तरह वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है. टीम के पास अत्याधुनिक ड्रिलिंग मशीनें और सेंसर लगे यंत्र हैं

देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में यूरेनियम खनिज की खोज शुरू कर दी है. म्योरपुर ब्लॉक के पूर्वी देव हार इलाके के घने चितपहरी जंगल में विभाग की एक टीम द्वारा गुपचुप तरीके से 1100 फीट गहरी खुदाई की जा रही है.

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस खुदाई का उद्देश्य क्षेत्र में यूरेनियम की उपलब्धता की जांच करना है. भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (AMD) की वैज्ञानिक टीम काफी समय से सोनभद्र के इस क्षेत्र में भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर रही थी. भू-गर्भीय संकेतों और रॉक सैंपल के परीक्षण में संभावनाएं मिलने के बाद यहां खुदाई का कार्य शुरू किया गया है.

चितपहरी गांव के जंगलों में की जा रही यह खुदाई पूरी तरह वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है. टीम के पास अत्याधुनिक ड्रिलिंग मशीनें और सेंसर लगे यंत्र हैं, जिनकी सहायता से गहराई में मौजूद खनिज तत्वों की पहचान की जा रही है. खुदाई के शुरुआती स्तर पर वैज्ञानिकों को कुछ रेडियोधर्मी तत्वों के संकेत मिले हैं, लेकिन फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि वह शुद्ध यूरेनियम है या उससे जुड़ा कोई अन्य खनिज.

स्थानीय प्रशासन और वन विभाग सतर्क

इस पूरे अभियान को लेकर स्थानीय प्रशासन और वन विभाग पूरी तरह सतर्क हैं. चूंकि खुदाई वन क्षेत्र के अंदर हो रही है, इसलिए वन्यजीवों और पर्यावरण पर असर को लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है. खुदाई स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है, और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.

ग्रामीणों में कौतूहल का विषय

चितपहरी और आसपास के गांवों में इस खोज को लेकर काफी उत्सुकता है. ग्रामीणों को पहली बार इतने बड़े स्तर पर वैज्ञानिक गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. हालांकि विभाग की ओर से अभी तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन टीम के आने-जाने और भारी मशीनरी की आवाजाही ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है.

क्या है यूरेनियम और इसका महत्व?

यूरेनियम एक अत्यधिक महत्वपूर्ण रेडियोधर्मी खनिज है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से परमाणु ऊर्जा उत्पादन और सैन्य हथियारों में किया जाता है. भारत में यूरेनियम के सीमित भंडार हैं और इसकी खोज की प्रक्रिया लगातार जारी है. अगर सोनभद्र में इसकी पुष्टि होती है, तो यह न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी.

सोनभद्र में खनिज संसाधनों का भंडार

सोनभद्र जिला पहले से ही अपनी खनिज संपदा के लिए प्रसिद्ध है. यहां बॉक्साइट, मैग्नीज़, आयरन, सिलिका आदि जैसे खनिज पहले से खनन किए जा रहे हैं. अगर यूरेनियम की पुष्टि होती है तो यह इस जिले के खनन मानचित्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिला सकता है. बाहरहाल चितपहरी जंगल में खुदाई और परीक्षण कार्य जारी है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यहां यूरेनियम की पुष्टि होती है, तो यह भारत के परमाणु कार्यक्रम को मजबूती देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और विकास के नए द्वार भी खोल सकता है.

Input By : संतोष सोनी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget