एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: रिहंद डैम में घटता जलस्तर विद्युत परियोजनाओं के लिए संकट, बढ़ सकती है मुसीबत

UP News: रिहंद डैम में लगातार जलस्तर घटने से जल विद्युत परियोजनाओं के लिए संकट खड़ा हो गया है. तेजी से गिर रहे जलस्तर की वजह से जल परियोजना आधारित संयंत्र से विद्युत उत्पादन प्रभावित हो सकता है.

Sonbhadra News: भीषण गर्मी का असर रिहंद बांध जल परियोजना पर दिखने लगा है. लगातार जलस्तर में हो रहे गिरावट से उत्पादन प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है. 2021 की तुलना में इस वर्ष चार फीट की गिरावट दर्ज की गई है. तेजी से गिर रहे जलस्तर की वजह से जल परियोजना आधारित संयंत्र से विद्युत उत्पादन प्रभावित हो सकता है. रिहंद परियोजना में 50×6 मेगावॉट की यूनिट है. जबकि मानसून आने में करीब दो महीने की देरी है. ऐसे में बिजली कटौती से जूझ रहे प्रदेशवासियों की मुसीबत बढ़ सकती है.

बढ़ सकती है मुसीबत

वहीं विभागीय अधिकारियों का मानना है कि जलस्तर में हो रहे गिरावट से आने वाले दिनों में उत्पादन प्रभावित हो सकता है. बीते वर्ष दो मई को जलस्तर 846 फिट दर्ज किया गया था. पिछले वर्ष की तुलना में चार फीट गिरावट के साथ बुधवार को जलस्तर 842.90 फीट दर्ज किया गया. वर्तमान में रिहंद बांध की जल भरण क्षमता न्यूनतम 832 फीट निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष न्यूनतम से 10 फीट जलस्तर शेष बचा है.

रिहंद जल विद्युत गृह पिपरी के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक नंबर टरबाइन के अनुरक्षण का कार्य पूरा किया जा चुका है. बांध में स्थापित सभी 6 पन आधारित टरबाइन चालू हालत में है. विद्युत बोर्ड लखनऊ के आदेशानुसार हम उत्पादन कर रहे हैं. लगातार जलस्तर में हो रही गिरावट से उत्पादन प्रभावित हो सकता है.

Viral Video Bulandshahr: बुलंदशहर के सरकारी अस्पताल में मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, गोद में लेकर भटकते रहे परिजन

उत्पादन पर पड़ रहा प्रभाव

मांग और जलस्तर के सापेक्ष मार्च माह में 47.7 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया जबकि अप्रैल में घटकर 30 मिलियन यूनिट का ही उत्पादन हो सका. विभागीय अधिकारियों के अनुसार जलस्तर को ध्यान में रखते हुए उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है. जलस्तर घटने से उत्पादन पर प्रभाव पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें-

UP News: आजम खान की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जानें कब आ सकता है फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार कर रही आयुष्मान अस्पतालों की जांच, खामियों पर सख्त एक्शन
योगी सरकार कर रही आयुष्मान अस्पतालों की जांच, खामियों पर सख्त एक्शन
योगी सरकार संवार रही UP के शहर! पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार
योगी सरकार संवार रही UP के शहर! पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
रामपुरः 'इलाज के साथ सम्मानजनक व्यवहार भी', CMS का निर्देश
रामपुरः 'इलाज के साथ सम्मानजनक व्यवहार भी', CMS का निर्देश

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget