एक्सप्लोरर

पैसों की खातिर बेटे ने किया मां का कत्ल, सोते हुए पत्थर से कुचला सिर

भगत सिंह ने सोचा था की कोई उसपर शक नहीं करेगा कि उसने ही अपनी मां की हत्या की है। लेकिन पुलिस को सुरागरसी से कुछ ऐसे सबूत मिले जो भगत सिंह की तरफ इशारा कर रहे थे।

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र के इकला गांव में 15 अप्रैल को हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। रामवती नाम की महिला का शव उसके खेत में मिला था और देखने पर लग रहा था की किसी भारी वस्तु से महिला की हत्या की गई थी।

एसपी देहात नीरज जादौन ने बताया की महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस का पहला शक मृतक महिला के परिजनों पर ही गया था। परिजन बिना किसी को बताए शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे।

इसी बीच गांव के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी थी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच को आगे बदाय तो महिला का बड़ा बेटा ही पुलिस के शक के दायरे में आ गया।

पुलिस ने रामवती के बेटे भगत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो महिला की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मृतक महिला के बेटे भगत सिंह ने ही अपनी मां की 15 तारीख की उस समय हत्या कर दी थी जब वो खेत पर सो रही थी। सोते हुए अपनी मां पर भगत ने ईंट से लगातार वार करके हत्या को अंजाम दिया था।

नीरज जादौन ने बताया की भगत सिंह को अपने घर में काम करवाना था और उसने अपनी मां से पैसे मांगे थे, लेकिन रामवती ने पैसे देने से इन्कार कर दिया था। रामवती ने कहा था की उसके पास जो पैसे है वो अपनी पोती की शादी के लिए रखे है। इसी बात से भगत सिंह नाराज चल रहा था और उसने मौका देखकर 15 अप्रैल को अपनी मां की हत्या कर दी।

भगत सिंह की चालाकी भी उसके काम नहीं आई। मां की हत्या के बाद घर जाकर उसने हाथ मुंह धोकर और कपड़े बदल कर अपने भाइयों को साथ मां की तलाश शुरू कर दी।

भगत सिंह ने सोचा था की कोई उसपर शक नहीं करेगा कि उसने ही अपनी मां की हत्या की है। लेकिन पुलिस को सुरागरसी से कुछ ऐसे सबूत मिले जो भगत सिंह की तरफ इशारा कर रहे थे। इन सबूतों को जब भगत सिंह के सामने पुलिस ने रखा तो वो नकार नहीं सका और उसने अपनी मां की हत्या कबूल कर ली।

पूछताछ में भगत सिंह ने पुलिस को बताया था की उसकी मां के खाते में 4 लाख रुपए थे और वो अपने मकान की मरम्मत के लिए पैसे मांग रहा था। लेकिन रामवती मना कर रही थी इसीलिए उसका गुस्सा भड़क गया और उसने मौका देखकर अपनी मां की हत्या कर दी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget