एक्सप्लोरर

UP: पिता से रुपयों की मांग कर रहा था, न देने पर कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से काट दिया

गोंडा में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की जान सिर्फ इसलिये ले ली, कि पैसे देने से इन्कार कर दिया था.

गोंडा: गोंडा में कलयुगी बेटे ने पैसों की डिमांड न पूरी होने पर अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पिता की हत्या के बाद उसने घटना को लूट का रूप देने के लिए घर के अन्य सदस्यों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पिता के पास रखे 38 हजार रुपये भी अपने बिस्तर के नीचे छिपा दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिए जाने का शोर मचाया. हालांकि, लूट व हत्या की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चंद घटे के भीतर हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर इस वारदात का खुलासा कर दिया.

टैंपो खरीदने के लिये मांग रहा था रुपये

हत्या की यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली नगर क्षेत्र के दत्तनगर विसेन गांव की है. यहां के रहने वाले बुजुर्ग ईश्वरदीन कुछ दिन पहले बैंक से रुपये निकालकर लाए थे. इस रुपये को उसका बेटा सुकई टैंपो खरीदने के लिए मांग रहा था लेकिन ईश्वरदीन रुपये देने को तैयार नहीं थे. इसी बात को लेकर सुकई अपने पिता ईश्वरदीन से नाराज था. मंगलवार की रात उसने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और उसके पास रखे 38 हजार रुपये ले जाकर अपने बिस्तर के नीचे छिपा दिया.

रची लूट की वारदात की साजिश

घटना को लूट का स्वरूप देने के लिए हत्यारे बेटे ने घर के अन्य सदस्यों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद उसने अपने चाचा को फोन से बदमाशों द्वारा लूट किए जाने व पिता की हत्या किए जाने की सूचना दी. परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और सुकई से पूछताछ की तो हत्या व लूट की सूचना संदिग्ध दिखाई पड़ी. सुकई से जब पुलिस ने कड़ाई की तो वह टूट गया और पिता की हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर ली. हत्यारे बेटे की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व 38 हजार रुपये भी सुकई के कमरे से बरामद कर लिया. पुलिस सुकई को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: समय से पहले खिला बुरांस का फूल, दिल और लिवर की बीमारियों में है फायदेमंद

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विकास के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखंड- सीएम धामी
विकास के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखंड- सीएम धामी
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम
खटीमा के आदि रंगोत्सव में थिरके CM धामी, कलाकारों संग बजाया ढोल
खटीमा के आदि रंगोत्सव में थिरके CM धामी, कलाकारों संग बजाया ढोल

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'थाने का CCTV सार्वजनिक...', महिलाओं से बदसलूकी पर राहुल ने दिल्ली पुलिस को घेरा
'थाने का CCTV सार्वजनिक...', महिलाओं से बदसलूकी पर राहुल ने दिल्ली पुलिस को घेरा
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
Embed widget