एक्सप्लोरर

UP Politics: सोशल मीडिया पर जारी है बीजेपी और सपा की लड़ाई, जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद आया है यह बदलाव

Social Media War: सोशल मीडिया की लड़ाई में पुलिस की एंट्री के बाद सपा सोशल मीडिया टीम की भाषा में थोड़ा बदलाव आया है. लेकिन तेवर और आक्रमकता पुरानी ही है. उसके निशाने पर BJP नेता, मंत्री और MLA हैं.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की सोशल मीडिया सेल के प्रमुख मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी-रिहाई के बाद, उपजा विवाद थम गया है. इसके बाद भी समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच सोशल मीडिया पर लड़ाई और तेज हो गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया की टीम बदल दी है. नई टीम के निशाने पर  भी बीजेपी के नेता हैं. वहीं बीजेपी नेता भी कुछ संभले हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधना कम नहीं किया है. 

वर्चुअल स्पेश की लड़ाई

सोशल मीडिया के इस दौर में वर्चुअल स्पेश पर कब्जा जमाने में कोई पार्टी पीछे नहीं रहना चाहती है. लेकिन उत्तर प्रदेश में इस स्पेश को लेकर सबसे रोचक लड़ाई सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के बीच चलती रहती है. मैनपुरी में हुए लोकसभा उपचुनाव के बाद यह लड़ाई और तेज हुई है. 

सपा के मीडिया सेल के ट्वीटर हैंडल से योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को निशाना बनाया गया. इसका बीजेपी नेताओं  और प्रवक्ताओं ने जवाब दिया. इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप व्यक्तिगत हो गए.यह लड़ाई ऐसे हुई कि नौबत सपा सोशल मीडिया सेल के प्रमुख मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी तक आ गई. बीजेपी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी. इसके बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रमुख डॉक्टर ऋचा राजपूत के खिलाफ एफआईआर कराई गई. 

सोशल मीडिया की लड़ाई में पुलिस की एंट्री

सोशल मीडिया की लड़ाई में पुलिस की एंट्री के बाद सपा के सोशल मीडिया टीम का भाषा में थोड़ा बदलाव तो आया है. लेकिन तेवर और आक्रमकता पुरानी है. अभी भी उसके निशाने पर बीजेपी के नेता, मंत्री और विधायक हैं. रविवार को उसके निशाने पर सीतापुर से विधायक ज्ञान तिवारी थे. विधायक का पुलिस को डांटते हुए एक वायरल वीडियो शेयर करते हुए सपा के मीडिया सेल हैंडल ने लिखा, '' अवैध खनन में लिप्त रहे यह विधायक पुलिसवालों को धमका रहे हैं. ''

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य सपा मीडिया सेल के निशाने पर खासतौर पर रहते हैं. गुरुवार को मौर्य ने अखिलेश यादव के वाराणसी में क्रूज को लेकर किए गए ट्वीट पर निशाना साधा, '' अखिलेश यादव को अब कुछ भी अच्छा नहीं लगता, उसकी कोई दवा भी नहीं है, उनका मन इतना कसैला हो चुका है कि अब वह क्रूज और नाव का फर्क भूल गए हैं.'' इसके जवाब में सपा के मीडिया सेल ने जवाब दिया, '' बयान बहादुर केशव मौर्य को बीजेपी की दुत्कार, अपमान, बेइज्जती, स्टूल सबकुछ अच्छा लगता है.''

समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के हैंडल प्रदेश में छुट्टा जानवरों की समस्याओं, अपराध और किसानों की आय को लेकर निशाना साधा जाता है. बीजेपी नेता और पदाधिकारी इसका माकूल जवाब भी देते हैं.

ये भी पढ़ें 

UP Politics: 2007 के बाद हर चुनाव में कम हुआ है BSP का वोट बैंक, आंकड़े दे रहे गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget