एक्सप्लोरर

Bareilly में तस्कर दंपति की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, 5 करोड़ की प्रॉपर्टी ध्वस्त

बरेली में तस्कर उस्मान और उसकी पत्नी रेहाना बेगम की करोड़ों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की गई है. प्राधिकरण ने 10 बीघा में बने बाउंड्री वॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाया.

Bareilly Crime News: यूपी में अपराधियों की अवैध संपत्ति के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है. बरेली में पुलिस और विकास प्रधिकरण (Bareilly Development Authority) मिलकर लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तस्करों द्वारा कमाई गई अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने में लगा हुआ है. तस्कर उस्मान और उसकी पत्नी रेहाना बेगम की करोड़ों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. प्राधिकरण ने फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र स्थित एनएच 24 पर बड़ा बाइपास के पास 10 बीघा में बने बाउंड्री वॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाया. बरेली विकास प्राधिकरण ने हाईवे पर बनी 7 दुकानों पर पीला पंजा चलाकर ध्वस्त कर दिया है. इन 7 दुकानों की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. प्राधिकरण की कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़ंकप मचा हुआ है.

बीडीए उपाध्यक्ष आईएएस जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बरेली विकास क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ा बाइपास के ग्रीन बेल्ट से प्रभावित लगभग 10 बीघा जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण, पुराना रामपुर रोड के किनारे 7 दुकानों का व्यवसायिक निर्माण एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का अवैध निर्माण रेहाना बेगम द्वारा किया गया था. प्राधिकरण के अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि उस्मान का पूरा परिवार स्मैक की बड़े पैमाने पर तस्करी करता है. उस्मान की पत्नी रिहाना, उसके दोनों बेटे ड्रग्स की तस्करी में लंबे समय से लिप्त है. पुलिस ने उस्मान और उसके पूरे परिवार को कई बार गिरफ्तार करके जेल भेजा है, लेकिन कुछ दिन जेल में रहने के बाद ये लोग जमानत पर छूट जाते हैं. ऐसे में पुलिस ने अब तस्करो द्वारा स्मैक तस्करी से अर्जित की गई संपत्तियों पर कार्यवाही शुरू कर दी है.

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर उस्मान बरेली का रहने वाला है. उसके ऊपर एनडीपीएस और गुंडा एक्ट के 17 मुकदमे राजस्थान, मुरादाबाद और जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं जबकि तस्कर उस्मान की पत्नी रिहाना बेगम पर 7 मुकदमे दर्ज हैं. रिहाना के बेटे फैजान उर्फ राजा बाबू और दूसरे बेटे अमान पर भी एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि तस्कर के पास 100 बीघा खेती, आधा दर्जन मकान, कई जगहों पर दुकाने, कई लग्जरी गाड़िया हैं.

ये भी पढ़ें:

Narendra Giri News Live Updates: थोड़ी देर में महंत नरेंद्र गिरि को बाघम्बरी मठ में दी जाएगी भू समाधि, पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है संगम

Population Control Law: यूपी में कब आएगा जनसंख्या नियंत्रण कानून? योगी आदित्‍यनाथ ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget