एक्सप्लोरर

अमेठी-रायबरेली के 5 रेलवे स्टेशन पर वाईफाई सुविधा शुरू, स्मृति ईरानी ने दिया तोहफा

स्मृति ईरानी ने अपने दो दिवसीय अमेठी यात्रा के दौरान अमेठी-रायबरेली रेलखंड के पांच रेलवे स्टेशन पर वाईफाई सुविधा की शुरुआत की। ये पांच स्टेशन अमेठी, ताला, मिश्रौली, गौरीगंज, बनी, जायस व फुरसतगंज हैं।

अमेठी, (आईएएनएस)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी-रायबरेली रेलखंड के पांच रेलवे स्टेशन अमेठी, ताला, मिश्रौली, गौरीगंज, बनी, जायस व फुरसतगंज पर वाईफाई सुविधा की शुरुआत की। स्मृति ईरानी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं। अमेठी-रायबरेली रेलखंड पर 550 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे रेलवे लाइन के डबलिंग के कार्यों का केंद्रीय मंत्री ने अमेठी से गौरीगंज तक विशेष ट्रेन से डीआरएम के साथ निरीक्षण भी किया। साथ ही, पांच रेलवे स्टेशन पर वाईफाई सुविधा का शुभारंभ किया।

मानवरहित रेलवे क्रासिंगों को बंद करने व गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर स्थायी जीआरपी पुलिस चौकी खोले जाने की बात भी केंद्रीय मंत्री ने कही। मंत्री ने कहा, 'फुरसतगंज में स्थानीय किसानों की सहूलियत के लिए विशेष सुविधाओं वाला स्टेशन विकसित किया जाएगा, जिससे किसान अपनी फसलों का दूर-दूर तक व्यापार कर सकेंगे।' उन्होंने अमेठी को सलोन के रास्ते ऊंचाहार से जोड़ने वाली रेलवे लाइन के निर्माण का काम शीघ्र शुरू कराए जाने की बात कही।

इस दौरान डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया, 'पहले फेज में अमेठी से गौरीगंज 13.37 किमी तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण व स्टेशन भवन निर्माण का काम दिसंबर 2019 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। फेज टू में गौरीगंज से जायस 17.94 किमी का काम मार्च 2020 में पूरा होगा, जबकि फेज थ्री में जायस से रायबरेली 28.74 किमी रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य सितंबर 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर छह सौ मीटर लंबा बुड सेट निर्माण किया जाएगा, जिससे यहां के लोगों को माल ढुलाई की सुविधा हासिल होगी।'

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला जिले स्थित ताला गांव में मुकुटनाथ मंदिर के पास पहुंचा। यहां उन्होंने 'दीदी और सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर लोगों समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। मुसाफिरखाना के गौरीगंज मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे ईरानी के विरोध में पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टर पर लिखा है -अमेठी के किसानों का अपमान करने वाली सांसद स्मृति ईरानी आप बताइए कि आपने अमेठी में कहां किसानों को कीचड़ से अनाज चुनते हुए देखा। पोस्टर में जय बहादुर यादव का नाम लिखा है। अपने इस दौरे के दौरान ईरानी भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी के घर जगदीशपुर मिश्रौली गांव पहुंचीं। जिलाध्यक्ष के माता का अभी कुछ दिनों पहले निधन हो गया था। केंद्रीय मंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें:

अमेठी में रेलवे प्रोजेक्ट्स को लेकर DRM से मिलीं स्मृति ईरानी, विकास पर दिया जा रहा है ध्यान अमेठी में 31 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, 92 करोड़ के कामों की घोषणा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

वीडियोज

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget