एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में लगेंगे स्मार्ट मीटर, एसएमएस के जरिये मिल सकेगी बिजली खपत की जानकारी

उत्तराखंड में पुराने बिजली मीटर बदलकर अब स्मार्ट मीटर लगाये जाएंगे. तकरीबन 24 लाख घरों में ये मीटर लगाए जाएंगे. इन पर 1700 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा.

देहरादून: अब आपका बिजली का मीटर जल्द बदलने वाला है. पुराने मीटर हटाकर उनकी जगह पर अब स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. यूपीसीएल अब जल्द ही पुराने बिजली के मीटरों को हटाकर नये स्मार्ट मीटर लगाने जा रहा है. स्मार्ट मीटर लगने के बाद आपको हर दिन एसएमएस के जरिये इस्तेमाल की गई यूनिट की जानकारी सहित कई जानकारियां फोन पर मिल सकेंगी. उत्तराखंड में करीब 24 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जाने हैं. इसमें केंद्र द्वारा 15 प्रतिशत खर्च यूपीसीएल को दिया जायेगा. बाकी खर्चा यूपीसीएल खुद वहन करेगा. उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर लगाने पर यूपीसीएल का करीब 17 सौ करोड़ रूपये का खर्चा आयेगा. यूपीसीएल ने नहीं लगाये स्मार्ट मीटर तो अन्य योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ यहां एक बात और गौर करने वाली और बड़ी महत्वपूर्ण है, अगर यूपीसीएल ने स्मार्ट मीटर लगाने का काम नहीं किया तो केंद्र द्वारा बिजली से संबंधित अन्य योजनाओं का लाभ यूपीसीएल को नहीं मिल सकेगा. यानी कि, स्मार्ट मीटर लगाने यूपीसीएल के लिए अनिवार्य हैं. जब तक यूपीसीएल यह लिखकर केंद्र को नहीं देगा कि, स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है. तब तक किसी भी अन्य योजना का लाभ यूपीसीएल को नहीं मिल पायेगा. यूपीसीएल का रहेगा नियंत्रण, मैन पावर की समस्या होगी खत्म स्मार्ट मीटर लगने का बाद इनपर ऑनलाइन पूरा नियंत्रण यूपीसीएल के पास होगा. सितम्बर 2021 तक इसकी डीपीआर तैयार हो जायेगी. यूपीसीएल के अधिकारियों का मानना है की स्मार्ट मीटर लगने से बिजली घाटे से भी यूपीसीएल उभर पायेगा. इसके अलावा उपभोक्ता की बिजली ख़पत की जानकारी उनके पास रहेगी, साथ ही बिजली मीटर रीडिंग लेने के लिए मैन पावर जैसी समस्याएं ख़त्म हो जायेंगी. मैन्यूअल काम कम हो जायेंगे. ये भी पढ़ें. Kanpur: घोटाले की जांच में फंसे बैंक मैनजर ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा 'मैं चोर नहीं हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनूपशहर में 54 हजार लोधी, 42 हजार जाट और 31 हजार ब्राह्मण, 2027 का गणित क्या है?
अनूपशहर में 54 हजार लोधी, 42 हजार जाट और 31 हजार ब्राह्मण, 2027 का गणित क्या है?
यूपी: राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार उतारेंगे अखिलेश? बदलने वाला है समीकरण
यूपी: राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार उतारेंगे अखिलेश? बदलने वाला है समीकरण
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
शिकारपुर में BJP की लगातार जीत, सपा की चुनौती, 2022, 2024 के आंकड़े 2027 के लिए क्या कहते हैं?
शिकारपुर में BJP की लगातार जीत, सपा की चुनौती, 2022, 2024 के आंकड़े 2027 के लिए क्या कहते हैं?

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget