एक्सप्लोरर

यूपी: अलग-अलग घटनाओं में आकाशीय बिजली गिरने से छह की मौत, मुआवजे का एलान

यूपी में भदोही और चित्रकूट जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हो गया. यहां अगल अलग घटनाओं में छह की मौत हो गई. हादसे में एक लड़का बुरी तरह झुलस गया, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है.

चित्रकूट/भदोही. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और भदोही जिलों में रविवार को खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गयी. चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के चिल्लीमल गांव के मजरे दुबे के पुरवा में दोपहर करीब दो बजे बिजली गिरी. इसकी चपेट में आने से जंगल में बकरी चरा रहे नानबाबू निषाद (12), गुड्डा निषाद (13) और राधा देवी (आठ) की मौके पर ही मौत हो गयी.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में झुलसे धर्मेंद्र (13) नामक लड़के का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. मृत सभी बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए गए हैं.

दी जाएगी चार लाख की मदद

उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़ित प्रत्येक परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की सरकारी मदद दिलाये जाने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है.

भदोही से अपर जिला अधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा के हवाले से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक भावापुर गांव में रविवार को भेड़ें चरा रहे सूर्यमणि पाल (35) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा हरदेवपुर गांव में दोपहर बाद विनोद पांडेय (28) अपने घर के सामने बैठा था, तभी अचानक कड़की बिजली उस पर गिर गयी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई.

मिश्रा ने बताया कि इसी तरह लक्षमनिया गांव में बतख पालन करने वाले परिवार का मनीष सरोज (16) खेत में बतख लेकर गया था, तभी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गयी. अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सभी मृतकों के परिजन को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि दी जाएगी.

ये भी पढ़ें.

राज्य में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिये ज्यादा से ज्यादा संख्या में किए जाएं टेस्ट: सीएम योगी

यूपी में विशेष सुरक्षा बल का गठन, खास अधिकारों और पावर से लैस होंगे जवान, 9919 होगी संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget