एक्सप्लोरर

यूपी में विशेष सुरक्षा बल का गठन, खास अधिकारों और पावर से लैस होंगे जवान, 9919 होगी संख्या

प्रदेश में यूपी एसएसएफ की 5 बटालियन गठित होंगी लेकिन इसकी शुरुआत पीएसी के जवानों से की जाएगी. आने वाले वक्त में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड इस स्पेशल फोर्स के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा.

लखनऊ: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में विशेष सुरक्षा बल के गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसके साथ ही अब नियमावली बनाने की कार्रवाई भी तेज हो गई है. एयरपोर्ट, मेट्रो, कोर्ट समेत तमाम महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा में तैनात होने वाली यूपी एसएसएफ को वो सारे अधिकार होंगे जो सीआईएसफ को मिले हैं. यूपी एसएसएफ एफआईआर भी दर्ज करेगी, तलाशी भी लेगी और गिरफ्तार भी करेगी.

यूपी एसएसएफ में 9919 जवान होंगे अदालतों की सुरक्षा को लेकर विशेष बल गठन करने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुर्इ उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के गठन का खाका खींचा जा रहा है. यूपी एसएसएफ में 9919 जवान होंगे. जिसकी पांच बटालियन होंगी. लखनऊ में मुख्यालय होगा. डीजीपी के अधीन एडीजी स्तर का अधिकारी यूपी एसएसएफ का चीफ होगा.

1747 करोड़ का खर्च आएगा प्रदेश में यूपी एसएसएफ की 5 बटालियन गठित होंगी लेकिन इसकी शुरुआत पीएसी के जवानों से की जाएगी. आने वाले वक्त में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड इस स्पेशल फोर्स के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा. एक साल में यूपी एसएसएफ पर 1747 करोड़ का खर्च आएगा.

तलाशी लेने, गिरफ्तार करने का अधिकार अधिकारों की बात करें तो सीआईएसएफ की तर्ज पर यूपी एसएसएफ को भी तलाशी लेने, गिरफ्तार करने, हिरासत में लेकर पूछताछ करने के अधिकार होंगे. इतना ही नहीं आने वाले वक्त में यूपी एसएसएफ को थाने का पावर दिया जाएगा जिससे वो कानूनी प्रक्रिया का भी पालन कर सके.

निजी प्रतिष्ठान भी ले सकते हैं सेवा उत्तर प्रदेश गृह विभाग का मानना है कोर्ट, एयरपोर्ट, मेट्रो के साथ-साथ महत्वपूर्ण स्थानों और महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा का जिम्मा ये विशेष बल उठाएगा. इसके साथ ही अगर निजी प्रतिष्ठान और व्यक्ति भी इसके जवानों को तैनात करना चाहेंगे तो उनका भुगतान कर स्पेशल फोर्स के जवान अपनी सेवा देंगे.

यह भी पढ़ें:

मेरठ: खूबसूरत पत्नी की चाह में बन गया नकली फौजी, सच सामने आने के बाद ये हुआ...

कोरोना काल में हाईटेक हुए नकलची, मुंह पर मास्क लगाकर बाजू, पैर और हथेली में ही उतार ली पूरी किताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैंसर से पीड़ित BJP विधायक अनिल शर्मा का निधन, CM योगी ने जताया दुख
कैंसर से पीड़ित BJP विधायक अनिल शर्मा का निधन, CM योगी ने जताया दुख
सीतापुर में बारिश के बीच गूंजी शहनाई, सामूहिक विवाह योजना में 565 जोड़ों ने लिए फेरे
सीतापुर में बारिश के बीच गूंजी शहनाई, सामूहिक विवाह योजना में 565 जोड़ों ने लिए फेरे
अंकित बालियान मर्डर केस: पत्नी बोलीं- सभी आरोपियों का हो एनकाउंटर
अंकित बालियान मर्डर केस: पत्नी बोलीं- सभी आरोपियों का हो एनकाउंटर
राम के बाद अब कृष्ण के सहारे BJP! मथुरा को CM योगी देंगे ये तोहफा
राम के बाद अब कृष्ण के सहारे BJP! मथुरा को CM योगी देंगे ये तोहफा

वीडियोज

यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल
युद्ध लंबा चला तो बिगड़ेगी अर्थव्यवस्था? विश्लेषकों का विश्लेषण
2027 की लड़ाई...अब 'सिंडिकेट' पर आई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
Embed widget