एक्सप्लोरर

UP: कासगंज-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर खाली मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, जान माल का नुकसान नहीं

उत्तर प्रदेश के कासगंज-फर्रुखाबाद रेल मार्ग मंगलवार सुबह खाली मालगाड़ी की 6 बोगियां बेपटरी हो गईं. बोगियों को हटाने का काम शुरू किया है. इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.

लखनऊ: कासगंज-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर एक खाली मालगाड़ी की छह बोगिया मंगलवार सुबह पटरी से उतर गईं. मालगाड़ी खाली थी इसलिए जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने न्यूज एजेसी को बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के कासगंज-फर्रुखाबाद रेल खंड पर गंजडुंडवारा-पटियाली के मध्य किमी संख्या 208 पर खाली मालगाड़ी यूपीबीसीएनई/94182 के छह वैगन पटरी से मंगलवार सुबह करीब चार बजे उतर गए.

मौके पर पहुंचे अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वैगन पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही स्थानीय रेल कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुचकर राहत कार्य को प्रारम्भ कर दिया. इज्जतनगर मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अखिलेश त्रिपाठी, घटना स्थल पर 7.45 बजे पहुंच गए. मंडल नियंत्रण कक्ष से मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) आशीष कुमार अग्रवाल राहत कार्य का जायजा ले रहे हैं और पटरी से उतरे वैगनों को वहां से हटाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं.

जान माल का नुकसान नहीं जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना सहायता गाड़ी कासगंज से 7.15 बजे एवं कानपुर सेंट्रल से 9.05 बजे तथा कासगंज से क्रेन 6.50 बजे दुर्घटना स्थल पर पहुंच गईं. वैगन पटरी से उतरने के कारण ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग वाया फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद संचालित किया गया. दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी के शेष भाग को 09.10 बजे पटियाली यार्ड में खड़ा कर दिया गया है. मालगाड़ी खाली थी इसलिए जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें:

बदरीनाथ धाम में अब तक 1 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जानें- कब बंद होंगे कपाट

यूपीः मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने के आरोपी को देर रात मथुरा लाई पुलिस, साथियों की तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget