Sitapur: सीतापुर में 13 बाइक के साथ पकड़े गए दो शातिर चोर,चोरी करते ही बदल देते थे नेम प्लेट
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस दो चोरों को गिरफ्तार किया है. इन चोरों ने लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर से कई बाइक चुराई थी और उनके नेम प्लेट बदलकर बेचने की फिराक में थे.

UP News: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतापुर (Sitapur) के बिसवां कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित की है. दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 13 चोरी की मोटर साइकिल (Stolen Bike), दो देसी, तमंचा, 315 बोर कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राजीव दीक्षित ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है. उसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिसवां अनिल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में टीम ने हिमांशु और विनोद कुमार को गिरफ्तार किया.
आरोपी मोटरसाइकिल चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर उसकी पहचान छुपाते थे और मौका पाकर उसे बेच देते थे. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कहा कि वह बहुत गरीब है जिससे जीवन यापन के लिए मोटरसाइकिल चोरी कर जीवन यापन करते हैं. मोटरसाइकिल लखनऊ, बाराबंकी सीतापुर से कुछ महीने पहले चोरी किया जाना कबूल किया है. आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 411, 419, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज किया गया है.
8 महीने में इन शहरों से चुराई बाइक
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित (उत्तरी) ने बताया कि ये आरोपी अंतर-जनपदीय शातिर अपराधी हैं. यह कई जनपदों से बाइक को चुराते थे. नंबर प्लेट बदलकर उसकी पहचान छुपा देते थे. इसके बाद मौके पाकर उन्हें बेच दिया करते थे. दोनों आरोपियों के पास से 13 मोटर साइकिल बरामद की गई है. आरोपियों ने चोरी की घटना को कबूल कर लिया है. दोनों चोरों ने अप्रैल में बाराबंकी, जून में लखनऊ, अगस्त में सीतापुर से मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की बात स्वीकार कर ली है.
ये भी पढ़ें -



















