एक्सप्लोरर

Bareilly: 'चुनाव हारना-जीतना जरूरी नहीं, अहम है देश को जोड़ना', बरेली में बोले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारा वोट आम आदमी पार्टी के पास चला गया. चिंता का विषय ये है कि हमारा वोट केजरीवाल के पास कैसे गया.

UP News: कांग्रेस (Congress) की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा (Pradeshik Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत शनिवार को बरेली से हुई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा इस यात्रा की जरूरत इसलिए पड़ी है क्योंकि देश खंडित हो रहा है. देश में दूरियां बढ़ रही है. चुनाव से ज्यादा जरूरी देश को जोड़ना है. चुनाव हारे या जीते ये जरूरी नहीं. 

सलमान खुर्शीद ने एबीपी गंगा से बातचीत करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं. 10 सालों में देश में लोगों में दूरियां आई हैं, हम खंडित हुए हैं. चुनाव जीतने-हारने से ज्यादा जरूरी देश को जोड़ना है. सलमान खुर्शीद ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के उस बयान पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अपना वजूद खो चुकी है. सलमान खुर्शीद ने कहा, 'ये बात वही कह सकता है जिसको भारतीय भूगोल की जानकारी न हो. आज भी देश के कई प्रांतों में बीजेपी नहीं है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जो वजूद कांग्रेस में था वह अब बीजेपी में नहीं है, जो उनका भविष्य कांग्रेस में था वो अब बीजेपी में नहीं है.' 

बीजेपी अपने मुंह पर कालिख पोतने का काम करेगी - सलमान

सलमान खुर्शीद ने कहा कि बीजेपी अगर हिमाचल में फायदा उठाने की सोच रही है तो वह अपने मुंह पर कालिख पोतने का काम करेगी. हिमाचल में सीएम पद को लेकर चल रही उठापटक पर उन्होंने कहा कि बीजेपी को ये सोचना चाहिए की वह वहां चुनाव हारी है, उसे वहां पर उठापटक नहीं करनी चाहिए. उनके गवर्नर को भी चाहिए कि वे हमें सरकार बनाने का मौका दें.  सलमान खुर्शीद ने G-20 की अध्यक्षता पर कहा, 'G 20 की अध्यक्षता करने का मौका रोटेशन के जरिए मिला है. पीएम पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, अगर पूरा देश यह नहीं मानता हो कि मोदी हमारा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, पहले सभी पार्टियों के साथ बैठकर मोदी को बात करनी चाहिए.' गुजरात में हुई हार पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारा वोट आप के पास चला गया, हारना चिंता का विषय नहीं है बल्कि चिंता का विषय ये है कि हमारा वोट केजरीवाल के पास कैसे गया.

ये भी पढ़ें -

UP Crime News: लखीमपुर खीरी में शादी समारोह से लौट रहे पति-पत्नी की हत्या, पुलिस ने बताई हैरान करने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget