एक्सप्लोरर

UP News: सीतापुर में बेटे के लव अफेयर ने ले ली मां-बाप की जान, पड़ोसियों ने मौत के घाट उतारा

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बेटे के प्रेम संबंध के कारण उसके माता-पिता को अपनी जान गवांनी पड़ी है. दूसरे धर्म की लड़की को भगाने के कारण लड़की के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी.

Sitapur News: उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ से 90 किमी उत्तर में स्थित सीतापुर के हरगांव से दिल दहला देने वाली घटना निकलकर सामने आई है. जानकारी के अनुसार यहां एक बेटे की गलती की सजा उसके माता-पिता को चुकानी पड़ी है. दरअसल सीतापुर के हरगांव में कथित तौर पर इंटरकास्ट प्रेम संबंध के चलते एक 55 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी को उनके पड़ोसियों ने लाठियों से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. 

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एक मुस्लिम युवक शौकत का मोहल्ले में रहने वाली हिंदू लड़की से प्रेम संबंध था, जिसे वह अपने साथ भगा ले गया. जिस पर नाराज लड़की के परिजनों ने युवक के 50 वर्षीय पिता अब्बास और 48 वर्षीय मां कमरुन्निशा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. इलाके में हुए इस हत्याकांड से सनसनी फैली हुई है. वहीं पुलिस ने जांच शुरू करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

लड़की के परिजनों ने पीट-पीटकर की हत्या

बताया जा रहा है कि साल 2020 में भी शौकत अलग समुदाय की लड़की के साथ भाग गया था. इस दौरान युवती की उम्र 18 साल से कम होने के कारण शौकत पर अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो के तहत आरोप लगे और उसे जेल जाना पड़ा. वहीं 13 महीने जेल में बिताने के बाद अप्रैल में जमानत पर रिहा होकर बाहर आने के बाद शौकत एक बार फिर से अपनी प्रेमिका संग फरार हो गया. जिसके कारण लड़की के परिजन गुस्से में शौकत के घर पहुंचे और पीट-पीटकर उसके मात-पिता की हत्या कर दी.

पुलिस गिरफ्त में 3 आरोपी

मामले में मृतक की 11 वर्षीय बेटी ने बताया कि हमलावरों ने उसकी आंखों के सामने ही उसके मात-पिता की हत्या कर दी थी. जिसके बाद वह उसे भी मारने दौड़े थे. जिस दौरान उसने भागकर अपनी जान बचाई. फिलहाल बच्ची की की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या और हमले का आरोप दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक लड़की के भाई शैलेन्द्र जयसवाल, उसके बहनोई पल्लू जयसवाल और एक करीबी पारिवारिक मित्र अमरनाथ कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उसके माता-पिता रमापति और रामपाल फरार हैं.

यह भी पढ़ेंः

UP Politics: लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में सपा और कांग्रेस में कैसे होगा सीटों का बंटवारा? अखिलेश यादव ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget