एक्सप्लोरर

Sitapur Double Murder Case: सीतापुर में दंपती की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम संबंध को लेकर था विवाद

Sitapur Couple Murder News: ग्रामीणों के अनुसार मृतक दंपती के बेटे शौकत के रामपाल की बेटी रूबी से नाजायज संबंध थे. शौकत साल 2020 में रूबी को भगा ले गया था. तभी से दोनों परिवार में विवाद था.

UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Sitapur) के राजेपुर गांव में शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे अब्बास अली (Abbas Ali) नाम का शख्स बाजार से आकर घर के बाहर बैठा था. इसी बीच गांव का ही पड़ोसी शैलेंद्र जायसवाल, उसके पिता रामपाल, बेटे देवतादीन, बहनोई पल्लू और मां का अब्बास अली और उसकी पत्नी से विवाद होने लगा. इसके बाद रामपाल के परिजनों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार लेकर अब्बास और उसकी पत्नी कशरूंनिशां पर हमला कर दिया. इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.

ग्रामीणों के अनुसार मृतक दंपती के बेटे शौकत के रामपाल की बेटी रूबी के नाजायज संबंध थे. शौकत साल 2020 में रूबी को भगा ले गया था. उस समय रूबी नाबालिग थी. मामला दर्ज कर पुलिस ने शौकत को जेल भेज दिया था. इसके बाद इसी जून में फिर वह विवाहित रूबी को भगा ले गया. घरवालों ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया लेकिन अब रूबी बालिग हो चुकी थी, उसने अपना बयान भी शौकत के पक्ष में दे दिया. इससे उस मामले में शौकत पर कोई दोष साबित नहीं हो सका.

हाल ही में जेल से छूट कर आया था शौकत

कुछ दिन बाद पुराने मामले में शौकत को जेल जाना पड़ा. पिछले बुधवार को ही वह जेल से छूट कर आया था. ग्रामीणों के अनुसार फिर से प्रेमी-प्रेमिका के भाग जाने की खबर है. उसी से क्षुब्ध होकर रामपाल और उसके परिवार को लोगों ने अब्बास के साथ-साथ उसकी पत्नी को मौत की नींद सुला दिया. शौकत और रूबी का कहीं पता नहीं है. मृतक दंपती की तीन नाबालिग पुत्रियां पड़ोसियों और पुलिस के संरक्षण में हैं. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पंहुंचे और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने बारीकी से जाच-पड़ताल की. मौके पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार, सीओ सदर राजु कुमार साव सहित उच्चाधिकारी उपस्थित रहे.

पुलिस की चार टीमों का किया गया गठन

इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने मौके पर जायजा लिया और जानकारी देते हुए बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है, दोनों पति-पत्नी है. पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है. गांव में भारी फोर्स लगाई गई है. मौके पर सर्विलांस टीम, एसओजी टीम समेत एफएसएल की टीम ने जायजा लिया. जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर खुलासा किया जाएगा. चार टीमों को गठित किया गया है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'सरकार बदलते ही बुलडोजर की दिशा बदल जाएगी', योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget