एक्सप्लोरर

नोएडा: मामूली कहासुनी को लेकर कर दी भांजे की हत्या, पुलिस ने सगी मामियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दो महिलाओं ने अपने ही दो साल भतीजे की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में दो साल के बच्चे की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. बच्चे का शव मामा के घर में रखें संदूक के अंदर कंबल से लिपटा हुआ मिला था. पुलिस ने मासूम की हत्या के आरोप में सगी मामियों को गिरफ्तार किया है. सगी मामियों ने ननद से कहासुनी के बाद उसके 2 साल के बच्चे की हत्या कर दी थी. पूछताछ में ये भी पता चला है कि दोनों महिलाएं ननद के तानों से परेशान थीं.

तकिए से गला दबाकर की हत्या सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी भनोता गांव में 29 सितंबर को 2 साल का मासूम बच्चा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था. परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. पुलिस ने जब बच्चे की तलाश की तो शव मामा के घर के अंदर ही कंबल से लिपटा हुआ संदूक के अंदर पड़ा मिला था. मासूम बच्चे की हत्या उसी की दो सगी मामियों ने तकिए से गला दबाकर की थी.

सगी बहनें हैं आरोपी महिलाएं हत्यारोपी दोनों महिलाएं आपस में सगी बहनें हैं. उनकी मृतक बच्चे की मां यानी कि अपनी ननद से मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी. जिसको लेकर उन्होंने अपने ही सगे भांजे की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद दोनों ने शव को कंबल में लपेटकर उसे संदूक में छुपा दिया और गुम होने की झूठी सूचना भी परिजनों को दे दी. परिजनों ने मासूम बच्चे की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने आरोपी महिलाओं को किया गिरफ्तार पुलिस ने पड़ताल की तो घर में तलाशी के दौरान संदूक के अंदर कंबल से लिपटा हुआ बच्चे का शव मिला था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मासूम बच्चे की हत्या उसकी सगी मामियों ने ही की थी. पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ननद और भाभी में हुई थी कहासुनी डीसीपी सेंट्रल हरिश चंदर ने बताया कि 29 सितंबर को एक मासूम बच्चा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था. उसकी पड़ताल की गई तो मासूम बच्चा अपने मामा के घर के अंदर संदूक में कंबल से लिपटा हुआ मिला था. हत्या में मृतक बच्चे की दो मामियों को गिरफ्तार किया गया है. ननद और भाभी में मामूली कहासुनी को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसे लेकर बच्चे की हत्या की गई थी.

यह भी पढ़ें:

हाथरस केस: देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, UP को जातीय दंगों की आग में जलाने की साजिश का भी खुलासा

हाथरस: भाई को मिले सुरक्षाकर्मी, महिलाओं के लिए महिला पुलिस, ऐसी है पीड़िता के परिवार की कड़ी सुरक्षा

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: आरोपी का मकन के ध्वस्तीकरण पर HC की रोक
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: आरोपी का मकन के ध्वस्तीकरण पर HC की रोक
UPITS 2026 में जुड़ेंगे 85 देशों के खरीदार, CM योगी ने की समीक्षा
UPITS 2026 में जुड़ेंगे 85 देशों के खरीदार, CM योगी ने की समीक्षा
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget