एक्सप्लोरर

सिद्धार्थनगर में सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त, अब तक 37 मदरसों पर हुई कार्रवाई

UP News: उत्तर प्रदेश में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. सिद्धार्थनगर में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने एक और मदरसे पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई है.

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जिले में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने एक और मदरसे पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई है. मदरसे के ध्वस्तीकरण की ये कार्रवाई सदर तहसील के ग्राम पंचायत सिंगरहा में हुई है. सिंगरहा गांव में कई सालों से खलिहान की जमीन पर मदरसा अरबिया दारुल उलूम संचालित हो रहा था.

इस बीच अवैध रूप से बने मदरसों की जांच पड़ताल में यह मदरसा भी खलिहान की जमीन पर बना होने के कारण अवैध पाया गया जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा मदरसे की कमेटी को नोटिस जारी की गई और और कानूनी कार्रवाई पूर्ण करते हुए इस मदरसे को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया गया.

अब तक 37 मदरसों को किया गया ध्वस्त
आपको बताते चलें कि सिद्धार्थनगर जिले में अब तक भारत नेपाल सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध रूप से बने करीब 37 मदरसों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है. जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण को लेकर उप जिलाधिकारी सदर कल्याण सिंह मौर्य ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा के जीरो से 15 किलोमीटर के दायरे में सरकारी जमीनों पर जो भी अवैध अतिक्रमण किए गए थे उनके खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने बताया कि इसके तहत जो भी अवैध अतिक्रमणकारी हैं उनको कानूनी तौर पर नोटिस देते हुए कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि बहुत से अवैध अतिक्रमणकारी हैं जिन्होंने खुद से ही सरकार की खलिहान और बंजर जमीनों पर निर्माण किए हुए अपने मकान को गिराकर हटा दिया है. जो लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ प्रशासन खुद कार्रवाई कर रहा है. सदर एसडीएम ने बताया कि अवैध निर्माण के इस लिस्ट में मस्जिद और मदरसे भी शामिल है. उनके विरुद्ध भी कानूनी तौर पर नोटिस देकर कार्रवाई की जा रही है.

(सिद्धार्थनगर से चंदन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: आगरा में अस्पताल के फर्श पर अंबेडकर और बुद्ध की टाइल्स, अब अखिलेश यादव ने कर दिया नया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget