एक्सप्लोरर

अयोध्या को वेटिकन सिटी और मक्का से भी भव्य बनाएगी योगी सरकार, इंटरनेशनल एजेंसी की ली जाएगी मदद

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अयोध्या समूची दुनिया में वेटिकन सिटी और मक्का से भी महत्वपूर्ण धार्मिक शहर हो जाएगा। इसे धर्म और पर्यटन दोनों ही नजरिये से सजाने-संवारने का काम जल्द ही शुरू होगा।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। यूपी की योगी सरकार ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या को लेकर बड़ा एलान किया है। योगी सरकार ने अयोध्या को ईसाइयों के धर्म स्थल वेटिकन सिटी और मुसलमानों की इबादतगाह मक्का शहर से भी भव्य स्वरुप देने और इसको विकसित किये जाने की बात कही है।

योगी सरकार के प्रवक्ता और सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि उनकी सरकार जल्द ही अयोध्या का रेनोवेशन यानी पुनर्निर्माण करने जा रही है। इसके तहत अयोध्या को इंटरनेशनल लेवल पर विकसित किया जाएगा। इसे इतना खूबसूरत व भव्य लुक दिया जाएगा कि दुनिया के नक्शे में यह वेटिकन सिटी और मक्का से भी ज़्यादा महत्वपूर्ण हो जाएगी।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के साथ ही मूलभूत संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। यहां विकास कार्यों के जरिये इसे भव्य लुक तो दिया ही जाएगा, लेकिन साथ ही इसकी पहचान, संस्कृति और मूल से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।

ayodhya

सिद्धार्थनाथ के मुताबिक रेनोवेशन के बाद अयोध्या समूची दुनिया में वेटिकन सिटी और मक्का से भी महत्वपूर्ण धार्मिक शहर हो जाएगा। इसे धर्म और पर्यटन दोनों ही नजरिये से सजाने-संवारने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। अयोध्या को दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक शहर बनाने के लिए सरकार इंटरनेशनल कंसल्टेंट भी हायर करने जा रही है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि अयोध्या का विकास भारतीय शहर की ही तर्ज पर किया जायेगा, लेकिन यह इंटरनेशनल सिटी से भी ज्यादा सुन्दर शहर बनेगा।

बाबरी विध्वंस की बरसी छह दिसम्बर के मौके पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि सरकार पूरी तरह से हर चुनौती से निबटने को तैयार है। उन्होंने कहा है कि पूरी उम्मीद है कि प्रदेश में शान्ति बनी रहेगी और यदि कोई शान्ति भंग करने की कोशिश भी करेगा तो कानून अपना काम करेगा।

अयोध्या को वेटिकन सिटी और मक्का से भी भव्य बनाएगी योगी सरकार, इंटरनेशनल एजेंसी की ली जाएगी मदद

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यह भी कहा है कि देश में हिन्दू और मुसलमान सभी अमन और शान्ति चाहते हैं, यही वजह है कि अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुर्नविचार याचिका दाखिल करने वाले पक्षकारों को भी उनके अपने समाज का उन्हें समर्थन तक नहीं मिल रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget