एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में आज भी झमाझम बारिश का अलर्ट, आगरा से गोरखपुर तक तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

UP Weather Today: शुक्रवार को बारिश के बाद यूपी का मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग ने 6 मई तक प्रदेश में कई जगहों पर झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम बदल चुका है. शुक्रवार को तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 6 मई तक गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है. शनिवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी, इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी और मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने और ओले गिरने की भी संभावना जताई है. 

शुक्रवार को भी नोएडा-गाजियाबाद समेत यूपी के तराई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसकी वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली के तार टूटने की वजह से बत्ती गुल गई है. सहारनपुर, लखीमपुर खीरी से हरदोई और वाराणसी मं बारिश हुई. बिजली गिरने की वजह से कई जगहों से हादसों की खबर भी सामने आई है. पेड़ गिरने की वजह से यातायात प्रभावित हुआ.

मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गईं जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. जिसके बाद कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. रविवार को भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश में 6 मई तक तेज बारिश का अनुमान है. हालांकि 7-8 मई को भी कई जगहों पर बारिश हो सकती हैं. 

65 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी. यूपी में आज मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, कानपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुरखीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में कई जगहों पर मेघ गर्जन और धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

इसके साथ ही बागपत, मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, अलीगढ़, हाथरस, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर और वाराणसी में एक या दो जगहों पर बारिश का अनुमान है. 

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में उरई, झांसी, बांदा, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज में सर्वाधिक तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. जबकि मेरठ, आगरा, अलीगढ़, चुर्क और बलिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget