एक्सप्लोरर

सिंधिया को बीजेपी में शामिल कराने में इस महिला ने निभाई अहम भूमिका, 'महाराज' से है कनेक्शन

शुभांगिनी राजे ज्योतिरादित्य सिंधिया की ससुराल बड़ौदा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। बड़ौदा शाही परिवार में उन्हें राजमाता का दर्जा हासिल है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खास रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अब 'पंजा' छोड़कर 'कमल' थाम लिया है। सिंधिया के इस फैसले ने राजनीतिक जगत में खलबली मचा दी। वहीं, कांग्रेस के लिए भी ये चौंकाने वाली खबर थी। सिंधिया ने बीजेपी में जाने का फैसला रातों-रात नहीं लिया। दरअसल, सिंधिया के इस फैसले के पीछे एक महिला का बड़ा योगदान रहा, जिनका नाम है- शुभांगिनी राजे गायकवाड़। 75 वर्षीय शुभांगिनी बीजेपी नेता हैं।

शुभांगिनी राजे ज्योतिरादित्य सिंधिया की ससुराल बड़ौदा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। बड़ौदा शाही परिवार में उन्हें राजमाता का दर्जा हासिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुभांगिनी राजे ही ज्योतिरादित्य को पीएम मोदी के करीब लेकर आईं। उन्होंने ही दोनों नेताओं के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाई। बतादें कि शुभांगिनी का संबंध भी ग्वालियर से है। वह ग्वालियर के शाही जाधव परिवार से हैं। सिंधिया को बीजेपी में शामिल कराने में इस महिला ने निभाई अहम भूमिका, 'महाराज' से है कनेक्शन

दो बार लड़ा लोकसभा चुनाव शुंभागिनी राजे बड़ौदा के खेड़ा संसदीय क्षेत्र से दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होंने 1996 में निर्दलीय और 2004 में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि दोनों चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के अलावा वड़ोदरा से भी पर्चा दाखिल किया था। शुभांगिनी राजे उस वक्त मोदी के साथ थी। वे बतौर प्रस्तावक मोदी के साथ थी। शुभांगिनी 2015 से बड़ौदा की द महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी की चांसलर हैं। बतादें कि शुभांगिनी के पति रणजीत सिंह गायकवाड़ कांग्रेस के नेता रहे हैं। रणजीत सिंह साल 1980 से 89 तक सांसद भी रहे।

बड़ौदा राजघराने से हैं ज्योतिरादित्य की पत्नी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे बड़ौदा राजघराने से हैं। बड़ौदा की राजमाता शुभांगिनी राजे प्रियदर्शिनी की बड़ी मां हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र
उत्तराखंड BJP का मिशन 2027, हारी हुई 23 सीटों पर बढ़ाया फोकस
उत्तराखंड BJP का मिशन 2027, हारी हुई 23 सीटों पर बढ़ाया फोकस

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget