एक्सप्लोरर

स्वर्ण जड़ित होंगे राम मंदिर के दरवाजे, शिखर पर जड़ा रहेगा सोना, जानें निर्माण समिति ने और क्या कहा?

Ayodhya News: श्री राम जन्मभूमि मंदिर भूतल समेत तीनों तलों पर कुल मिलाकर 50 दरवाजे होंगे, भूतल के जो दरवाजे होंगे वह स्वर्ण जड़ित होंगे, जबकि मंदिर का मुख्य शिखर पूरा स्वर्ण जड़ित होगा.

Ram Mandir News: अयोध्या का श्री राम जन्मभूमि मंदिर जैसे-जैसे पूर्णता की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे उसका पूरा स्ट्रक्चर निखर कर सामने आ रहा है. श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की माने तो मंदिर के भूतल समेत तीनों तलों पर कुल मिलाकर 50 दरवाजे होंगे, भूतल के जो दरवाजे होंगे वह स्वर्ण जड़ित होंगे, जबकि मंदिर का मुख्य शिखर पूरा स्वर्ण जड़ित होगा. अन्य मंदिर के शिखर के शीर्ष बिंदु पर ही केवल स्वर्ण का काम होगा इसी के साथ मुख्य मंदिर और इसके चारों तरफ बनने वाले 7 अन्य मंदिरों के बीच एक कुंड होगा जो भक्तों के लिए आस्था का केंद्र भी होगा.

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भूतल के सभी दरवाजे स्वर्ण जड़ित होंगे, शेष तल के अन्य दरवाजे टीक वुड से बने होंगे. सभी दरवाजों पर देवी देवताओं समेत भिन्न-भिन्न खूबसूरत नक्कासी दिखाई देगी जिसका काम इन दिनों तेजी से चल रहा है. भूतल समेत तीनों तलों पर कुल 50 दरवाजे होंगे. मंदिर का मुख्य शिखर पूरी तरह स्वर्ण जड़ित होगा तो अन्य शिखरों पर सबसे शीर्ष पर जहां आस्था का यंत्र रखा जाएगा. वहां स्वर्ण का काम होगा. 

निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दी जानकारी
राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के मुताबिक,  जो दरवाजे लगने हैं सब मिला करके करीब 50 दरवाजे अलग-अलग मंदिरों को मिला करके लगेंगे. जो स्वर्ण का काम है वह केवल भूतल पर ही होगा बाकी स्वर्ण का काम शिखर पर होगा और अन्य जो मंडप है जिनमें शिखर है उनके ऊपर शीर्षक बिंदु पर जो है गोल्ड का कार्य पूरे स्वर्ण जड़ित नहीं होंगे. उनका जो अपेक्स होगा बिंदु होगा, जहां की एक तरीके से आप समझे आस्था का एक यंत्र रखा जाता है उसको जब हम रखेंगे. वहां पर गोल्डन प्लेट दिया जाएगा बाकी जो दरवाजे हैं. वह टीक वुड के ही होंगे और उनका निर्माण जारी है. 

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के अतिरिक्त चारों तरफ सात अन्य मंदिर होंगे, जिनके बीच एक कुंड होगा जिसमें सरयू समेत देश की प्रमुख नदियों का जल होगा. यह कुंड राम भक्तों के लिए आस्था का केंद्र भी होगा. राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि, वह कुंड पुष्कर्णी है वह जो सात मंदिर है उसके चारों ओर यानि बीच में पुष्कर्णी होगी और सातों मंदिर उसके दिशाओं में होंगे. चारों दिशाओं में सात मंदिर दिखाई देंगे. पुष्कर्णी तो एक प्रकार से आप समझे कि जल का संसाधन वहां कैसे होगा और वहां पर लोग अपनी आस्था को किस प्रकार से प्रस्तुत कर सकेंगे, पालन कर सकेंगे, यह ध्यान में रखकर के उसको किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: निकिता सिंघानिया के घरवालों से पूछताछ से पहले जौनपुर के वकील बोले- 'कानून का हो रहा है दुरुपयोग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget