एक्सप्लोरर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज की सुनवाई अहम, ज्योतिषाचार्य पवन सिन्हा ने भी रखी मांग

Shri Krishna Janmbhoomi: इस मामले में मुस्लिम पक्ष की बहस पहले ही पूरी हो चुकी है. हिंदू पक्ष का कहना है कि श्री कृष्ण विराजमान नाबालिग है, इसलिए उन पर कोई एक्ट लागू नहीं होगा. 

Shri Krishna Janmbhoomi: मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़ी डेढ़ दर्जन याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज एक बार फिर से सुनवाई होगी. जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में होगी. आज की सुनवाई में भी हिंदू पक्ष अपनी दलीलों को आगे बढ़ाएंगे. कोर्ट में अभी हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल की गई डेढ़ दर्जन याचिकाओं की पोषणीयता पर ही बहस हो रही है. हालांकि हिंदू पक्ष की दलीलें खत्म होने में अभी 3 से 4 दिनों का वक्त और लग सकता है.

इस मामले में मुस्लिम पक्ष की बहस पहले ही पूरी हो चुकी है. हिंदू पक्ष की तरफ से मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील सीएस वैद्यनाथन और विष्णु शंकर जैन दलीलें पेश कर रहे हैं. हिंदू पक्ष की तरफ से कहा जा रहा है कि श्री कृष्ण विराजमान नाबालिग है, इसलिए उन पर कोई भी एक्ट लागू नहीं होगा. 

अयोध्या विवाद की तर्ज पर इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले में सीधे तौर पर सुनवाई कर रहा है. हिंदू पक्ष की बहस में मुस्लिम पक्ष की दलीलों को नकारा जाएगा.

एक और याचिका होगी दाखिल
मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में आज आचार्य पवन सिन्हा भी याचिका दाखिल करेंगे. आचार्य पवन सिन्हा जाने माने धर्माचार्य और देश के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य हैं. आचार्य पवन सिन्हा व नौ अन्य की याचिका आज मथुरा की जिला अदालत में दाखिल की जाएगी. यह याचिका ट्रांसफर होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट आ जाएगी. 

पवन सिन्हा की यह याचिका भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में पहले से ही दाखिल 18 दूसरी याचिकाओं के साथ ही क्लब हो जाएगी. आचार्य पवन सिन्हा व अन्य की याचिका में शाही ईदगाह मस्जिद की विवादित जमीन हिंदुओं को सौंपे जाने, जन्मभूमि परिसर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किए जाने और हिंदुओं को पूजा का अधिकार दिए जाने की मांग की गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में जल्द ही इस याचिका पर भी सुनवाई शुरू होगी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, 25 करोड़ की भूमि कराई मुक्त; संचालक पर केस दर्ज
गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, 25 करोड़ की भूमि कराई मुक्त; संचालक पर केस दर्ज
यूपी के इन 18 शहरों को CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा तोहफा, सड़कों पर दौड़ेंगी 1725 नई ई-बसें
यूपी के इन 18 शहरों को CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा तोहफा, सड़कों पर दौड़ेंगी 1725 नई ई-बसें
'ओ सपाई लोडरों तुम्हारे भइया जी तो...', पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
'ओ सपाई लोडरों तुम्हारे भइया जी तो...', पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
'जो लोग कानून की भाषा नहीं समझते उनसे उसी भाषा में निपटा...', CM योगी की अपराधियों को चेतावनी
'जो लोग कानून की भाषा नहीं समझते उनसे उसी भाषा में निपटा...', CM योगी की अपराधियों को चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Punjab Politics: पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह छोड़ेंगे बीजेपी? पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद साफ कर दी तस्वीर
पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह छोड़ेंगे BJP? पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद साफ कर दी तस्वीर
पहली बार MLA...अब नेता विपक्ष बने रितब्रता ने ममता बनर्जी संग कैसे किया खेल, इकट्ठे किए 60 विधायक, आगे क्या?
पहली बार MLA...अब नेता विपक्ष बने रितब्रता ने ममता बनर्जी संग कैसे किया खेल, इकट्ठे किए 60 विधायक, आगे क्या?
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे
अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget