एक्सप्लोरर

UP: श्रावस्ती में छात्रा से रेप के बाद धर्मांतरण का बनाया दबाव, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

UP News: श्रावस्ती में छात्रा को बहला-फुसला कर रेप, ब्लैकमेल और फिर धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. श्रावस्ती जिले में स्नातक (Graduation) की एक छात्रा से रेप करने और अश्लील फोटो के जरिये ब्लैकमेल करने और छात्रा पर धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उक्त आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने इस संबंध में बताया कि, शनिवार को इकौना थाना क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली एक छात्रा ने थाने में दी गयी शिकायत में आरोप लगाया कि कॉलेज में उसके साथ पढ़ने वाले समीर अहमद नामक छात्र ने उसे बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया और इसी साल 27 अप्रैल को इकौना के पास स्थित नहर पटरी पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

ब्लैकमेल कर धर्मांतरण के लिए बनाया दबाव

उन्होंने बताया कि छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने वीडियो कॉल कर धोखे से उसकी अर्धनग्न तस्वीरें ले लीं और पिछले माह 30 जुलाई को धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बनाया. इनकार करने पर धोखे से ली गयी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने यह भी बताया कि पीड़िता की तहरीर पर इकौना थाना क्षेत्र के कबीर नगर निवासी आरोपी समीर अहमद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1) (दुष्कर्म), 351(3) (आपराधिक धमकी) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: यूपी: मऊ में चंगाई सभा के बहाने धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल का हंगामा, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget