एक्सप्लोरर

Noida News: शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Prakashi Tomar Admitted Hospital: प्रकाशी तोमर ने 60 साल की उम्र में पिस्तौल थामी थी और दिल्ली में निशानेबाजी के मुकाबले में एक उप महानिरीक्षक को हराकर स्वर्ण पदक जीता था.

Prakashi Tomar News: शूटर दादी के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर शूटर दादी के अकांउट से बीती रात यह जानकारी दी गई. पोस्ट में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से उन्हें बेहतर उपचार दिलाने का अनुरोध किया गया है. तोमर का उपचार कर रहे मेट्रो हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुश ओहरी ने बताया कि उनकी हालात खतरे से बाहर है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि 12 सितंबर को बुखार आने और सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

शूटर दादी प्रकाशी तोमर के सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) अकांउट पर जानाकारी देते हुए लिखा गया-"डॉक्टर के अनुसार आज हार्ट बीट कंट्रोल आई है,बीपी अभी कंट्रोल नही आया है,ब्लड मैं भी इन्फेक्शन आया है थोड़ा टाइम लगेगा!" इससे पहले शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था- "माता जी कल तक बिलकुल ठीक थी,लेकिन आज अचानक इनको दिल की समस्या पैदा होने के कारण इन्हें CCU में एडमिट किया गया ! आप सभी की दुआओं की जरूरत है 🙏उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध है की कृपया बेहतर उपचार के लिए अस्पताल को निर्देशित करें."

प्रकाशी तोमर ने 60 साल की उम्र में पिस्तौल थामी थी और दिल्ली में निशानेबाजी के मुकाबले में एक उप महानिरीक्षक को हराकर स्वर्ण पदक जीता था. शूटर दादी को लेकर ‘सांड़ की आंख' नाम से एक फिल्म भी बनी है. प्रकाशी तोमर की शादी जय सिंह से हुई थी और उनकी बेटी सीमा तोमर एक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हैं. वहीं उनकी एक पोती रूबी, पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर के रूप में तैनात हैं, जबकि उनकी दूसरी बेटी रेखा एक शूटर रह चुकी हैं. वह अपने परिवार के साथ जौहरी गांव में रहती हैं.

UP News: कैश लूटकांड में मृतक गार्ड के परिवार से मिलने मिर्जापुर पहुंचे अजय राय, सरकार के सामने रखी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget