एक्सप्लोरर

शोएब अख्तर ने खोला राज, 2003 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से क्यों मिली थी हार

साल 2003 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को भारत के हाथों करारी शिकस्त मिली थी। पाक के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने खुलासा किया कि उस हार की वजह क्या था।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है तो दर्शकों की निगाहें टेलीविजन स्क्रीन पर थम जाती है। खास बात है कि वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को हार ही नसीब हुई है। साल 2003 में भारत-पाक के बीच खेला गया मैच आज भी क्रिकेट फैन्स की यादों में है। उस मैच में सचिन तेंदुलकर ने शानदार 98 रनों की पारी खेली थी। इसी मैच को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने खुलासा किया है। शोएब अख्तर ने बताया कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना क्यों करना पड़ा। शोएब अख्तर ने ये माना है कि पाक टीम 1 मार्च 2003 को दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन में खेले गए मैच में भारत को हरा सकता था।

यू ट्यूब चैनल में एक वीडियो में अख्तर ने खुलासा किया कि उनकी खराब फिटनेस और वकार युनूस की खराब कप्तानी की वजह से पाकिस्तान 274 जैसे लक्ष्य को भी नहीं बचा पाया। शोएब अख्तर ने उस मैच को अपने करियर का सबसे खराब अनुभव बताया है। शोएब ने बताया कि उस मैच से से पहले वाली रात में उनके बाएं घुटने में चार एंजेक्शन लगे थे। जिसकी वजह से उनका पैर सुन्न हो गया था। पैर सुन्न हो जाने की वजह से वो ठीक से गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे थे। शोएब ने वीडियो में बताया कि उनके घुटने में पानी भर जाता था और इंजेक्शन के जरिए पानी को बाहर निकाला जाता था।

शोएब ने आगे कहा, 'अपनी पारी खत्म होने के बाद मैं साथी खिलाड़ियों को बताया कि हमने शायद 30 से 40 रन कम बनाए। हालांकि, यह सुनकर साथी खिलाड़ी मुझपर चिल्लाए और पूछा कि क्या 273 रन भी काफी नहीं है।' टीम के खिलाड़ियों ने तब कहा था कि हम भारत को ऑल आउट कर देंगे। हालांकि, मुझे पता था कि पिच बैटिंग के लिए अच्छी है और दूसरी पारी में भी ये ऐसी रहेगी।

'जब हमने गेंदबाजी शुरू कि तो मैंने देखा कि मेरा बायां घुटना सुन्न हो गया है। इसकी वजह से मैं ठीक से गेंदबाजी नहीं कर पा रहा था। सचिन ने मुझे काफी अच्छ तरीके से खेला था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि कैसे विकेट लेकर मैं टीम को ब्रेक थ्रू दिलाऊं। दुर्भाग्यवश, कप्तान वकार ने मुझसें गेंदबाजी ले ली। मुझए बाद में गेंदबाजी दी गई और मैंने सचिन को 98 रन पर आउट कर दिया। हालांकि उस वक्त मैच इंडिया की झोली में जा चुका था। मुझे आज भी इसका पछतावा होता है। अगर हम कुछ और रन जोड़ पाते तो ये मैच जीत जाते।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget