एक्सप्लोरर

UP Politics: 'सपा की सरकार बनी तो..', जातीय जनगणना को लेकर शिवपाल यादव ने कर दिया बड़ा दावा

Caste Census: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने देश में जातीय जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि बीजेपी जातीय गणना से भाग रही है.

Caste Census In India: बिहार में हुए जातीय सर्वे (Caste Survey) के बाद जातीय जनगणना को लेकर पूरे देश की सियासत गरमाई हुई है. 'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) समेत कई राजनीतिक दल इसका समर्थन कर रहे हैं. वहीं अब इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) का बड़ा बयान सामने आया है. शिवपाल यादव ने सोमवार को साफ कहा कि उनकी पार्टी इसका पूरी तरह से समर्थन करती है और अगर यूपी में सपा की सरकार बनती है तो जिस तरह से बिहार में जातीय सर्वे हुआ उसी तरह यूपी में भी जातीय गणना कराई जाएगी. 

शिवपाल यादव सोमवार को कन्नौज जनपद पहुंचे थे, जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बात की. पत्रकारों ने जब उनसे जातीय जनगणना को लेकर सवाल किया तो सपा नेता ने कहा, "समाजवादी पार्टी तो हमेशा चाहती है कि जातीय जनगणना होनी चाहिए, जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी तब तक सभी वर्ग के लोगों को ठीक से आरक्षण नहीं मिल सकता है. इसलिए बीजेपी इससे भाग रही है. जैसे ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, वैसे ही जातीय गणना कराई जाएगी, जैसे बिहार में जातीय गणना कराई गई है, उसी तरह यूपी में भी जातीय गणना होनी चाहिए. " 

अखिलेश यादव को लेकर ये कहा

शिवपाल यादव से जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जहां से चुनाव लड़ना चाहें वहां से लड़ें. हालांकि हमारी तो इच्छा और समझ है कि वह कन्नौज से चुनाव लड़ें. हम तो प्रचार भी करेंगे, अभी से नवंबर से प्रचार करना भी शुरू कर देंगे. 

जातीय जनगणना कराये जाने की मांग

दरअसल बिहार में जातीय सर्वे के आंकड़े सामने आने के बाद विपक्षी दल लगातार देश में जातीय जनगणना कराये जाने की मांग कर रहे हैं. इन दलों का मानना है कि जातीय गणना सामने आने के बाद ही आरक्षण को सही तरीके से लागू किया जा सकता है. वहीं बीजेपी इसे जातीय राजनीति से जोड़ रही है और इसके पक्ष में नहीं है. 

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की सियासत में 'चौधरी परिवार' की बहू की होगी एंट्री? RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किया सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget