एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा नेता शिवपाल यादव ने असदुद्दीन ओवैसी को दिया बड़ा ऑफर, जानिए- क्या हैं इसके राजनीतिक मायने?

UP Politics: समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जमकर तारीफ की. शिवपाल ने ओवैसी को बीजेपी के खिलाफ समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाने का ऑफर तक दे दिया.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के महासचिव और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की जमकर तारीफ की है. इस दौरान शिवपाल यादव ने ओवैसी को उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाने का ऑफर तक दे दिया. शिवपाल यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शिवपाल यादव ने ओवैसी को सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से बड़ा और अच्छा नेता बताया.

पत्रकारों के ओवैसी पर उनसे सवाल पूछने पर शिवपाल ने कहा कि ओवैसी साहब बहुत अच्छे आदमी हैं, लेकिन, वह बीजेपी के खिलाफ समाजवादी पार्टी से हाथ कब मिलाएंगे? शिवपाल के इस बयान के बाद ये राजनीतिक गलियारों में ये चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आने वाले समय में ओवैसी, विपक्षी पार्टियों के INDIA गठबंधन का हिस्सा हो सकते हैं. इस कदम को समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम के बीच रिश्तों में नरमी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जो लंबे समय से आमने-सामने हैं.

सपा और ओवैसी के बीच 36 का आंकड़ा

बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद से ओवैसी और सपा के बीच 36 का आंकड़ा रहा है. साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और एआईएमआईएम के बीच संबंध ठीक नहीं थे. उस समय तत्कालीन अखिलेश सरकार ने औवेसी को कई मौकों पर उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बहुल जिलों जैसे, आजमगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, रामपुर और बहराइच में रैलियां करने की अनुमति नहीं दी थी. तब, ओवैसी ने धमकी दी थी कि अगर उन्हें राज्य की राजधानी में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने की अनुमति नहीं दी गई तो वे लखनऊ में सड़कों पर उतरेंगे. 

ओवैसी ने की थी शिवपाल की तारीफ

उस समय रैलियां करने की अनुमति नहीं मिलने के कारण ओवैसी ने एआईएमआईएम के जिला कार्यालयों में बैठकें करने का फैसला किया था. उस समय से ही असदुद्दीन ओवैसी अखिलेश यादव के अत्यधिक आलोचक रहे हैं और वो समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर मुसलमानों को महज वोट बैंक समझने का आरोप लगाते रहे हैं. बता दें कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी से ज्यादा सपा पर निशाना साधा था. वहीं पलटवार करते हुए सपा ने एआईएमआईएम को बीजेपी की 'बी' टीम बताया था. इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने भी शिवपाल यादव को ऐसा ज़मीनी स्तर से उठा नेता बताया था जो राजनीति को समाजवादी पार्टी के कई लोगों से बेहतर समझता है. 

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election: अखिलेश यादव के इस कदम से बढ़ सकती हैं 'इंडिया' गठबंधन की मुश्किलें, जानें- सपा की रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget