एक्सप्लोरर

UP Election 2022: इटावा की प्रसिद्ध दरगाह पर शिवपाल यादव ने चढ़ाई चादर, अखिलेश यादव के लिए मांगी ये दुआ

Shivpal Yadav: प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में प्रसिद्ध दरगाह पर जाकर चादर चढ़ाई और अपनी जीत के लिए दुआ मांगी. इस मौके पर शिवपाल यादव के साथ उनके बेटे आदित्य यादव के साथ पहुंचे थे.

Shivpal Yadav In Etawah: यूपी में इन दिनों चुनावी बयार बह रही है ऐसे में तमाम नेताओं का दरगाहों पर मन्नत के लिए जाना शुरू हो गया है. ऐसे में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने इटावा की प्रसिद्द दरगाह आला हजरत डॉक्टर बन्ने मियां रहमतुल्ला आले की मजार शरीफ पर चादर पोशी कर विधानसभा चुनाव में जीत की मन्नत मांगी साथ ही दरगाह के खादिम डॉक्टर शोएब अहमद चिश्ती से जीत का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव (Aditya Yadav), भतीजे ज़िला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव (Anshul Yadav) और सदर से सपा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य (Sarvesh Shakya) भी मौजूद थे. 

शिवपाल यादव ने दरगाह पर चढ़ाई चादर

इटावा में तीसरे चरण यानी 20 फरवरी को मतदान होना है. जिसे देखते हुए रविवार को शिवपाल सिंह यादव मुस्लिम बाहुल्य इलाके साबितगंड में इटावा की प्रसिद्ध दरगाह डॉ बन्ने मियां की मजार पर चादर चढ़ाने पहुंचे. यहां के लोगों की इस दरगाह पर बहुत आस्था है. कहा जाता है कि डॉक्टर बन्ने मियां प्राचीन काल में पेशे से डॉक्टर और प्रसिद्द सूफी संत थे जो कि गरीबों का मुफ्त इलाज किया करते थे. यहां पर आने वाला हर मरीज स्वस्थ्य होकर जाता था. शिवपाल यादव ने यहां पहुंचकर मुस्लिम वोट बैंक साधने की कोशिश की. 

अखिलेश के लिए मांगी ये दुआ

चुनावी मौसम में दरगाह पर पहुंचे शिवपाल यादव ने अपनी जीत और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मन्नत मांगी और यहां पर चादर चढ़ाई. इस मौके पर शिवपाल सिंह ने मीडिया से बात की और कहा कि उन्होंने इटावा में सभी सपा के प्रत्याशियों की जीत को लेकर मन्नत मांगी है. अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बने इसलिए यहां पर चादर चढ़ाई है. शिवपाल यादव की प्रसपा अखिलेश के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही हैं. शिवपाल जसवंत नगर सीट से चुनावी मैदान में हैं. वो यहां से लगातार 5 बार विधायक रह चुके हैं. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: फर्रुखाबाद में CM योगी और अखिलेश यादव पर बरसे ओवैसी, कर दिया ये बड़ा एलान

Uttrakhand Election: सीएम पुष्कर धामी ने मां और पत्नी गीता धामी के साथ किया मतदान, इन दिग्गजों ने भी डाला वोट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर अस्पताल की मांग, 13वें दिन धरना स्थगित
ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर अस्पताल की मांग, 13वें दिन धरना स्थगित
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget