एक्सप्लोरर

UP Politics: 'केशव प्रसाद मौर्य नहीं चला पा रहे अपना विभाग, उनके पास कोई काम नहीं'- शिवपाल यादव

UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर जोरदार जुबानी हमला बोला है.

UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन था. इस दिन एक बार फिर से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी नेताओं के बीच सियासी जुबानी जंग देखने को मिली है. अब डिप्टी सीएम पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने जोरदार जुबानी हमला बोला है.

शिवपाल यादव ने कहा, 'देखिए वह केवल बड़बोले मंत्री हैं. उनके पास कोई काम नहीं है. वह केवल लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ की करते रहते हैं. वह अपना विभाग सही से चला पा नहीं रहे हैं. मुख्यमंत्री जी ने उन्हें खुद ही झुनझुना पकड़ा दिया है, उन्हें कोई काम नहीं है.'

दरअसल, सपा नेता ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोला था. डिप्टी सीएम ने कहा था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2024 के चुनावों में सफलता के बाद गुब्बारे की तरह फूल गए हैं.

UP Assembly Session 2024: विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी बोले- 'सभी विपक्षी से कहूंगा कि वे...'

सपा नेताओं में मायूसी- डिप्टी सीएम
अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था, 'कांग्रेस के मोहरा सपा बहादुर अखिलेश यादव की नेता प्रतिपक्ष चुनते ही असलियत सामने आने से सपा में PDA चालीसा पढ़ने वाले पिछड़ों दलितों के समर्थन से चुनकर आए नेताओं में मायूसी है. भाजपा में सबका साथ विकास और सम्मान है. 2027 में 2017 दोहराना है. कमल खिला है फिर खिलाना है.'

जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "प्रदेश के चतुर्मुखी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. कल हम अनुपूरक बजट लेकर आने वाले हैं. प्रदेश की विकास की गति को और तेजी के साथ आगे बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे है."

वहीं विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी ने कहा कि सभी विपक्षी से कहूंगा कि वे जिन मुद्दों को लेकर सदन का ध्यान अपनी ओर करना चाहेंगे. प्रदेश की जनता से जुड़ी हुई समस्या का हल करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और सरकार जवाब देगी. सदन की कार्रवाई अच्छे से चल सके इसके लिए मैं सबसे अपील करूंगा कि वे सभी सकारात्मक सहयोग दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
झांसी: पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget