एक्सप्लोरर

अयोध्या पहुंचे शिवपाल यादव ने संतों से लिया आशीर्वाद, बताया बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का 'फॉर्मूला'

अयोध्या पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने संत समाज का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. शिवपाल ने कहा कि सभी पार्टियां इकट्ठा होकर बीजेपी को हटाने के लिए प्रयास करें तो आसानी से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर किया जा सकता है. 

अयोध्या: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अयोध्या पहुंचे. अयोध्या पहुंचकर उन्होंने हनुमान गुफा मंदिर में संतों से मुलाकात की और संत समाज का आशीर्वाद लिया. शिवपाल सिंह यादव ने आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्रस्ट और भारतीय जनता पार्टी के ऊपर जमीन विवाद मामले पर लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव नजदीक है. 6 महीने बाद चुनाव है तो सरगर्मियां तेज होनी हैं. उन्होंने कहा कि हमने 2 साल पहले एक गैर भाजपा वाद का एक नारा दिया था और सभी पार्टियां इकट्ठा होकर बीजेपी को हटाने के लिए प्रयास करें तो आसानी से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर किया जा सकता है. 

एक-एक पाई का हिसाब होना चाहिए
राम मंदिर जमीन खरीद विवाद पर बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए संपूर्ण देश की जनता ने अपना समर्पण किया है. एक-एक पाई का हिसाब होना चाहिए, इस पूरे मामले की निष्पक्ष संस्था के जरिए जांच की जानी चाहिए. बीजेपी पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल ने नोटबंदी के दौरान बहुत पैसे एकत्रित किए हैं, उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है. बावजूद, इसके राम मंदिर के लिए उन्होंने अभियान चलाकर चंदा लिया. शिवपाल यादव ने कहा कि नोटबंदी के कारण देश के खजाने का बुरा हाल हुआ है, पूरे देश की अर्थव्यवस्था चरमराई है, जिसका सीधा असर जनता पर पड़ रहा है. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जमीन खरीद मामले पर की निष्पक्ष संस्था से जांच कराई जाए. 

सत्ता का दुरुपयोग हुआ है
पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर पर्चा ना दाखिल कर पाने वालों पर बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव कहा कि सत्ता का दुरुपयोग हुआ है. चुनाव निष्पक्ष नहीं किया गया, इटावा में सपा को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन दिया था जिसका कारण रहा कि बीजेपी को इटावा में केवल एक सीट मिली है. समाजवादी पार्टी की तरफ से जिला अध्यक्षों पर हुई कार्रवाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये शीर्ष नेतृत्व का कमजोर पक्ष है. कभी हमारी पार्टी को बीजेपी की 'बी' टीम बताने वाले ये देखें कि अब 'बी' टीम के तौर पर कौन काम कर रहा है.

बीजेपी को सत्ता से बाहर किया जा सकता है
अयोध्या के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अभी तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाए हैं. केवल झूठा वादा करते रहे हैं. कब तक ये झूठे वादे चलेंगे. हमने पहले एक नारा दिया था और कहा था कि गैर भाजपा वाद का नारा है, विपक्ष एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ेगा तो आसानी से बीजेपी को सत्ता से बाहर किया जा सकता है. यदि, सभी पार्टियां इकट्ठा नहीं होती हैं तो फिर सभी 403 सीटों पर समाजवादी प्रगतिशील पार्टी चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी. हम इसके लिए बूथ स्तर पर तैयारी कर रहे हैं.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget