एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: नीतीश कुमार की कोशिशों को लगा झटका! शिवपाल की पार्टी बोली- हम नहीं करेंगे समर्थन, बताई ये वजह

कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार, फूलपुर सीट से विपक्ष के उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. 

Nitish Kumar News: प्रयागराज की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ने की नीतीश के संभावित चुनावी दांव को बड़ा झटका  लगा है. शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) की प्रगतिशील समाज पार्टी (Pragatisheel Samaj Party) ने एलान किया है कि वह बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का समर्थन नहीं करेंगे. दरअसल, नीतीश के अखिलेश यादव से समझौता करने की वजह से शिवपाल यादव की पार्टी उनसे दूरी बनाएगी.

पार्टी के प्रदेश महामंत्री और प्रवक्ता पूर्व मंत्री लल्लन राय  ने एबीपी गंगा से खास बातचीत में कहा कि हमें नीतीश के नाम से कोई एतराज नहीं है लेकिन नीतीश कुमार यूपी में अखिलेश यादव के साथ समझौता करने की तैयारी में है. उन्होंने कहा कि अखिलेश से समझौते की वजह से प्रगतिशील समाज पार्टी नीतीश कुमार को चुनाव में समर्थन  नहीं देगी.

UP Monsoon Session: विधानसभा में सीएम योगी ने ओम प्रकाश राजभर से की मुलाकात, अब सुभासपा प्रमुख ने बताया क्या बात हुई

प्रसपा नेता ने लगाया ये आरोप
लल्लन राय ने कहा- समाजवादी पार्टी की मौजूदगी वाले किसी भी गठबंधन में प्रगतिशील समाज पार्टी  शामिल नहीं होगी. प्रसपा नेता ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव और उनकी पार्टी ने प्रगतिशील समाज पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की है. अखिलेश यादव की वजह से नीतीश कुमार से दूरी बनाएगी प्रगतिशील समाज पार्टी 

प्रसपा नेता ने कहा कि फूलपुर समेत किसी भी सीट से नीतीश के चुनाव लड़ने पर उन्हें कतई समर्थन नहीं दिया जाएगा. दीगर है कि शिवपाल की पार्टी के इस एलान से नीतीश कुमार की मुहिम को पहले ही कदम पर झटका लगा है. नीतीश कुमार को समर्थन ना देने का एलान कर प्रसपा ने उनके विपक्ष को एकजुट करने की  की कोशिशों को  झटका दिया है.

इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव  में नीतीश कुमार प्रयागराज की फूलपुर सीट से विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं.  नीतीश की पार्टी ने इन खबरों का खंडन नहीं किया है और संभावना पर मुहर भी लगाई है.  

Deoria News: देवरिया में गिरा सैकड़ों साल पुराना मकान, मासूम समेत तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: अलीगढ़ शहर सीट पर ASP की एंट्री से बदलेगा मुकाबला? SP के मुस्लिम वोट बैंक पर नजर
अलीगढ़ शहर सीट पर ASP की एंट्री से बदलेगा मुकाबला? SP के मुस्लिम वोट बैंक पर नजर
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget