एक्सप्लोरर

महाशिवरात्रि से पहले चमत्कार! पहले दिखा सांपों का झुंड फिर खुदाई में निकला शिवलिंग

UP News: महाशिवरात्रि से पहले हापुड़ में शिवलिंग का मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है. इसकी खबर मिलते ही बड़ी संख्या में दूर दराज से लोग यहां पहुंच रहे हैं. ग्रामीणों ने इसे खास बताया है.

Hapur News: महाशिवरात्रि में अब महज एक हफ्ते से भी कम समय रह गया है. उससे पहले उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में खुदाई के दौरान एक शिवलिंग मिला है. इसकी खबर फैलते ही भोले बाबा के प्रति बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था अभी से उमड़नी शुरू हो गई है. 

दरअसल, यह घटना हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर का है. रसूलपुर गांव स्थित जंगलों में स्थानीय लोगों ने जब जमीन पर सांपों का एक झुंड देखा, तो गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई. इसी बीच सर्प वाली जगह की खुदाई की गई, तो वहां से करीब एक फीट का शिवलिंग मिला. 

 

भक्तों की उमड़ी भीड़
गांव में खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने की खबर जंगल में आग की तरह से फैल गई. जिससे गांव में घर- घर से लोग शिवलिंग की पूजा पाठ करने के लिए उमड़ पड़े. दूर-दूर से भी श्रद्धालु आकर शिवलिंग की पूजा अर्चना और दुग्धाभिषेक कर रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?
बाबूगढ़ के रसूलपुर गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार (20 फरवरी) की सुबह वह अपनी दिनचर्या पर निकले ही थे, तभी उन्होंने गांव में एक जगह जमीन पर एक साथ सांपों का झुंड देखा. इसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीणों को दी, तो काफी संख्या में इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने वहां से सांपों को हटाने के बाद जमीन के अंदर खुदाई करनी शुरू कर दी. 

राजेंद्र सिंह ने बताया कि खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से एक शिवलिंग मिला है. शिवलिंग मिलने के बाद से गांव में भोले बाबा के भक्त पूजा पाठ के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं.

शिवलिंग मिलना खास
बता दें, इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है. हर साल महाशिवरात्रि का पर्व पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दश तिथि को मनाया जाता है. हिंदू धर्म के महाशिवरात्रि का शुमार महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है. इस दिन बड़ी संख्या में भक्त भगवान भोले की पूजा अर्चना करते हैं.

ऐसे में महाशिवरात्रि से पहले हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में शिवलिंग का मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोग इस तरह से शिवलिंग के मिलने को एक शुभ संकेत के रुप में देख रहे हैं. हालांकि अभी महाशिवरात्रि में हफ्ते भर का समय है, लेकिन उससे पहले यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है.

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: योगी सरकार के बजट में गंगा की सफाई का विशेष ध्यान, नल कनेक्शन पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget