एक्सप्लोरर

टीवी सीरियल में इमामबाड़ा पर की गई टिप्पणी से शिया समुदाय नाराज, चैनल को भेजा कानूनी नोटिस

एक निजी मनोरंजन चैनल पर प्रसारित धारावाहिक में इमामबाड़ा को लेकर की गई टिप्पणी से शिया मुस्लिम समुदाय ने नाराजगी जाहिर की है. ‘ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड’ ने प्रसारणकर्ता चैनल को कानूनी नोटिस भेजा है.

लखनऊ: शिया समुदाय ने इस्लाम में पवित्र स्थल माने जाने वाले 'इमामबाड़ा' को लेकर एक टीवी धारावाहिक में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर नाराजगी जताई है. ‘ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड’ ने प्रसारणकर्ता चैनल को कानूनी नोटिस जारी करते हुए मुसलमानों से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है. साथ ही कार्यक्रम के निर्देशक तथा और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पूरे देश में मुकदमे दर्ज कराने का आह्वान किया है.

बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने सोमवार को 'भाषा' से कहा कि ‘सोनी सब’ चैनल पर गत 24 जुलाई की रात प्रसारित किए गए धारावाहिक 'मैडम सर- कुछ बात है क्योंकि जज्बात है' में इमामबाड़े को लेकर घोर आपत्तिजनक बातें कही गई हैं, जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इनसे मुसलमानों खासकर शिया मुसलमानों की भावनाओं को बहुत ठेस पहुंची है.

चैनल को भेजा गया कानूनी नोटिस

उन्होंने बताया कि बोर्ड के विधिक संयोजक अफजल इमाम सैयद ने गत 25 जुलाई को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य अधिशासी अधिकारी को एक कानूनी नोटिस भेजा है.

अब्बास ने बताया कि कानूनी नोटिस में चैनल प्रशासन, धारावाहिक के निर्देशक और संवाद लेखक से कहा गया है कि वे मुस्लिम समाज से बिना शर्त माफी मांगें और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और देश भर में आंदोलन किया जाएगा.

चैनल का बहिष्कार करें

इस बीच, शिया समुदाय के एक अन्य धर्म गुरु एवं ऑल इंडिया शिया मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने सोनी सब टीवी चैनल के बहिष्कार की अपील की है.

उन्होंने आह्वान किया कि हिंदुस्तान भर से शिया समुदाय के तमाम लोग इस चैनल के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवा कर कानूनी कार्रवाई करें.

मौलाना नकवी ने मांग की है कि चैनल के अधिकारी मुस्लिम समुदाय से लिखित तौर पर माफी मांगे और धारावाहिक से इमामबाड़े को लेकर कहे गए आपत्तिजनक शब्दों को फौरन हटाएं. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द माफी ना मांगी गई तो चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर विरोध दर्ज कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

राम मंदिर भूमि पूजन के कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी रहेंगे मौजूद, 5 अगस्त को पीएम करेंगे भूमि पूजन

गाजियाबाद में कबूतरबाजी गिरोह का भंड़ाफोड़, 500 लोगों को ठगने का आरोप, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget