एक्सप्लोरर

भूमि पूजन वाले दिन हरे रंग की खास पोशाक पहनेंगे रामलला, मखमली वस्त्रों में लगे होंगे नवरत्न

अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. पांच अगस्त को पीएम समेत कई दिग्गज इस दौरान मौजूद रहेंगे. इसके अलावा रामलला के वस्त्र तैयार किये जा रहे हैं. जिन्हें नवरत्न व गोटे से सजाया जा रहा है.

लखनऊ (शैलेश अरोड़ा). दशकों के लंबे इंतजार के बाद वह घडी आ गई है, जब अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण शुरु हो जाएगा. 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करेंगे. इस आयोजन को लेकर एक तरफ जहां अयोध्या नगरी को सजाया जा रहा है तो दूसरी तरफ इस दिन रामलला जिस पोशाक को पहनेंगे, उसे भी तैयार किया जा रहा है. इस खास मौके पर रामलला के लिए बहुत खास वस्त्र तैयार किये जा रहे हैं. भूमिपूजन के दिन रामलला हरे रंग के विशेष वस्त्रों में नजर आएंगे.

मखमली वस्त्रों पर लगाए जा रहे नवरत्न और गोटा स्त्र तैयार करने वाले दर्जी भगवत प्रसाद ने बताया कि भव्य आयोजन के दिन रामलला हरे रंग के ऐसे वस्त्रों में नज़र आएंगे जिसमे उन्हें देखकर कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाएगा. रामलला बहुत ही कोमल हैं इसीलिए चारों भाइयों के लिए मखमली कपड़े के वस्त्र बनाये जा रहे हैं. ऐसे ही वस्त्र में हनुमान जी भी नज़र आएंगे. इन वस्त्रों पर विशेष गोटा लगाने के साथ ही नवरत्न भी जड़े होंगे. इन पर कढ़ाई भी होगी. इसी कपड़े से रामलला का बिछौना और पर्दा भी तैयार किया जा रहा है. वस्त्र तैयार करने का काम 4 दिन से चल रहा है और एक अगस्त तक ये वस्त्र तैयार कर लिए जाएंगे.

भूमि पूजन वाले दिन हरे रंग की खास पोशाक पहनेंगे रामलला, मखमली वस्त्रों में लगे होंगे नवरत्न

भक्तों के दर्शन के लिए अलग रखे जा सकते हैं बाद में ये खास वस्त्र भगवत प्रसाद के छोटे भाई शंकरलाल ने बताया कि संभव है इस दिन रामलला को जो वस्त्र पहनाए जाएंगे उनको बाद में भक्तों के दर्शन के लिए अलग रखा जाएगा. ऐसा इसलिए क्यों कि वो ऐतिहासिक दिन और पल होगा. सालों से जिस राम मंदिर का सबको इंतज़ार है, उसका भूमिपूजन होगा. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गयी है.

छह अगस्त के लिए भगवा पीले वस्त्र भी हो रहे तैयार भव्य आयोजन के अगले दिन यानी 6 अगस्त को रामलला जो वस्त्र पहनेंगे वो भी तैयार किये जा रहे हैं. आयोजन के अगले दिन रामलला को भगवे पीले रंग के वस्त्र पहनाए जाएंगे. इन वस्त्रों पर भी कढ़ाई, गोटा से काम किया जा रहा है. अगले दिन गुरुवार होने के चलते इस रंग के वस्त्र पहनाए जाएंगे.

भूमि पूजन वाले दिन हरे रंग की खास पोशाक पहनेंगे रामलला, मखमली वस्त्रों में लगे होंगे नवरत्न

4 पीढ़ियों से सिर्फ रामलला के वस्त्र बना रहा है ये परिवार. इन वस्त्रों को तैयार करने का काम कर रहे भगवत प्रसाद और उनके छोटे भाई शंकर लाल के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी इसमे लगे हैं. ये बाबू लाल टेलर का परिवार है. वही परिवार जो पिछली चार पीढ़ियों से रामलला के लिए पोशाक बनाने का काम करता है. भगवत और शंकरलाल कहते हैं कि चार पीढ़ियों से सिर्फ रामलला, ठाकुर जी और संतो के लिए ही वस्त्र बना रहे हैं. इसके अलावा कोई काम कभी सीखा भी नहीं. मशीन चलानी आती है लेकिन अपने कपड़े दूसरों से सिलवाते हैं. यह परिवार भी राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साहित है.

ये भी पढ़ें.

अनूठी मान्यता है सोमेश्वर महादेव की, भोलेनाथ भक्तों को बीमारियों से मुक्त रखने का देते हैं आशीर्वाद

राम मंदिर भूमि पूजन के कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी रहेंगे मौजूद, 5 अगस्त को पीएम करेंगे भूमि पूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget