एक्सप्लोरर

शामली: 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए मोबाइल फोन, तमंचा व भारी मात्रा में जिंदा कारतूस

शामली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बदमाश के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, तमंचा व भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

शामली, एबीपी गंगा। यूपी में बदमाशों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में हैं। इस बीच शामली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। ये बदमाश लूट व अन्य आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, तमंचा व भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए है।

20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

आपको बता दें कि मामला जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पर शामली पुलिस टीम ने 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश का नाम जाबिर है, जो कि कांधला थाना क्षेत्र के गांव बलवा का रहने वाला है। जाबिर पर लगभग 17 मुकदमे दर्ज हैं। ये कई सारी चोरी व लूट करने की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जाबिर पुलिस की मोस्ट वांटेड क्रिमिनल की लिस्ट में भी शामिल था। इसी के चलते शामली पुलिस द्वारा उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। शामली पुलिस को काफी समय से इस शातिर बदमाश की तलाश थी। शातिर बदमाश जाबिर से घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन, तमंचा व भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। अपराधी को जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस का बयान

शामली पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे का कहना है कि हमारी थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिन्होंने मोस्ट वांटेड क्रिमिनल को धरदबोचा है। उसपर 20 हजार का इनाम भी रखा गया था। जाबिर नाम का ये बदमाश कांधला थाना क्षेत्र के गांव बलवा का निवासी है। इसपर चोरी- लूटपाट समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, इसके गैंग के मेंबर की तहकीकात की जा रही है। हमारी टीम कई दिनों से इसके पीछे लगी थी और मौका मिलते ही हमने इसे गिरफ्तार कर लिया। इसको पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई थीं। हमें सूचना मिली थी, इससे न्यायालय आने की, जहां घात लगाए मौजूद हमारी पुलिस की टीम ने इस दबोच लिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget