एक्सप्लोरर

Shamli Crime News: शामली पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, AK 47 के साथ कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

Shamli : शामली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. शामली पुलिस ने कुख्यात अपराधी अनिल उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया है. अनिल उर्फ पिंटू से पुलिस ने AK-47 बरामद की है.

UP Crime News: शामली पुलिस (Shamli Police) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. शामली पुलिस ने कुख्यात अपराधी अनिल उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया है. अनिल उर्फ पिंटू से पुलिस ने AK-47 बरामद की है. बताया जा रहा है कि अनिल उर्फ पिंटू कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी के मर्डर में जेल भी जा चुका है. कुख्यात बदमाश अनिल उर्फ पिंटू मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के गांव हडोली माजरा का रहने वाला है.

कौन है बदमाश अनिल उर्फ पिंटू
आरोप है कि पकड़ा गया बदमाश अनिल उर्फ पिंटू मेरठ यूनिवर्सिटी के डीन राजीव सिंह पर हुए हमले में शामिल था. पकड़े गए बदमाश अनिल उर्फ पिंटू का साथी अनिल बंजी मेरठ यूनिवर्सिटी में डीन राजवीर सिंह पर हुए हमले में गिरफ्तार हुआ था. फिलहाल पुलिस ने अनिल उर्फ पिंटू के कब्जे से भारी मात्रा में कारतूस व एक AK-47 बरामद की है. बताया जा रहा है कि AK-47 विदेशी है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पकड़े गए बदमाश से गैंग के बारे में पूछताछ कर रही है. पकड़ा गया बदमाश अनिल उर्फ पिंटू धर्मेंद्र किरठल व संजीव जीवा जैसे अपराधियों के गैंग में शामिल रह चुका है. पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी हत्या में पकड़ा गया बदमाश अनिल उर्फ पिंटू शामिल था. फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है.

कैसे पुलिस के लगा हाथ
एसपी सुकर्ति माधव ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भौंरा कला माजरा हडोली निवासी अनिल उर्फ पिंटू गिरफ्तार हुआ है. उसके पास से AK-47 राइफल, कारतूस मैगजीन व अन्य हथियारों को छुपाने के लिए कार द्वारा कहीं जा रहा था. मुखबिर की सूचना पर तभी इसे पकड़ने के लिए शामली पुलिस की टीम का गठन कर जाल बिछाया तथा इस बदमाश को दबोच लिया. 

क्या बोला बदमाश
पकड़े गए बदमाश अनिल उर्फ पिंटू ने बताया कि उसका एक साथी अनिल बंजी जो कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम मेरठ के दिन राजवीर की हत्या के प्रयास में मेरठ जेल में बंद है. उसी के साथ मिलकर संजीव जीवा गैंग के सदस्यों से एके-47 राइफल और कारतूस खरीदे थे. बदमाश अनिल उर्फ पिंटू ने बताया कि डीन राजवीर को मारने के लिए पहले एके-47 राइफल का ही प्रयोग किया जाना था. लेकिन बाद में उसके साथी अनिल बंजी ने अपना इरादा बदल दिया. इस मामले में पुलिस गहराई से जांच कर रही है. पुलिस अनिल उर्फ पिंटू के साथ ही अनिल बंजी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की बात भी कह रही है. इतने बड़े हथियारों का जखीरा मिलने से जहां पुलिस विभाग सकते में हैं. वहीं आम लोगों ने राहत की सांस ली है.

ये भी पढ़ें-

Hardoi News: हरदोई में अज्ञात युवक के शव को लेकर दो परिवारों का अपना-अपना दावा, पुलिस भी परेशान

लखनऊ में 104 दिनों के बाद Covid-19 का एक भी नया मामला नहीं, जानें- एक्टिव केस की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget