एक्सप्लोरर

Shamli Crime: शामली में एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों लेखपाल को किया गिरफ्तार, 50 हजार की मांगी थी रिश्वत

Shamli News: शामली में रिश्वतखोर लेखपाल रंगे हाथों पकड़ा गया है. कुर्रे बंदी के मामले में 50 हजार की रिश्वत मांगी गई गई थी. गिरफ्तारी के बाद रिश्वतखोर लेखपाल को जेल भेज दिया गया है.

UP Crime News: शामली जनपद में एंटी करप्शन की सहारनपुर और मेरठ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर लेखपाल को रंगे हाथों धर दबोचा. लेखपाल वसीम चौहान 15 हजार रुपए की वसूली करते हुए पकड़ा गया. मामला आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत स्थित स्थित कृष्णा नदी पुल का है. मुजफ्फरनगर जनपद निवासी अमरदीप पुत्र रविन्द्र सिंह का ननिहाल शामली के गांव बनती खेड़ा में है. अमरदीप का भूमि विवाद शामली एसडीएम सदर के पास चल रहा था. एसडीएम सदर ने कुर्रे बंदी के आदेश लेखपाल को दिए थे.

नकदी के साथ रंगे हाथों रिश्वतखोर लेखपाल गिरफ्तार

हल्का लेखपाल कुर्रे बंदी के मामले में 50 हजार की रिश्वत मांगने लगा. फरियादी और लेखपाल के बीच बात ₹30000 में बनी. 30 हजार रुपए की अदायगी दो किस्तों में देना तय हुई. फरियादी अमरदीप ने रिश्वतखोरी की शिकायत एंटी करप्शन सहारनपुर से कर दी. जांच के बाद एंटी करप्शन की टीम ने संयुक्त रूप से कस्बा बनत कृष्णा नदी पुल पर आरोपी लेखपाल को 15 हजार रुपए नकदी लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद रिश्वतखोर लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया.

सहारनपुर और मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

एंटी करप्शन अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता अमरदीप निवासी रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर की ननिहाली जमीन गांव बनती खेड़ा में है. वाद में कुर्रे बंदी के आदेश हो गए थे. आदेश लेखपाल वसीम चौहान के पास पहुंचा. उन्होंने फरियादी से 50 हजार रुपए की मांग की. दोनों के बीच मामला 30 हजार रुपए में तय हुआ. दो किस्तों में 15-15 हजार रुपए दिए जाने थे. शिकायत पर आरोपी लेखपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. 15 हजार रुपए देकर शिकायतकर्ता को लेखपाल के पास भेजा गया. घात में लगी एंटी करप्शन की टीम ने नकदी लेते हुए आरोपी लेखपाल को पकड़ लिया. एंटी करप्शन के पास रिश्वतखोरी की शिकायत 22 मई को आई थी. हमारी आठ सदस्य टीम ने आरोपी लेखपाल  को पकड़ने की कार्रवाई की. 

Gorakhpur News: आईपीएल में सट्टा हारने के बाद युवक ने उठाया चौंकाने वाला कदम, इस वारदात को दिया अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget