एक्सप्लोरर

शामली में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते लेबर इंस्पेक्टर रंगे हाथ पकड़ा

Shamli News: सुबेदीन के बेटे की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी. मृतक के पास मजदूरी कार्ड था, जिसके तहत सरकार पांच लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान करती है.

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. यहां सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने कांधला क्षेत्र में एक लेबर इंस्पेक्टर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी इंस्पेक्टर ने एक पीड़ित पिता से उनके मृत बेटे की बीमा राशि दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी. लेबर इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है. वहीं इसने सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की पोल भी खोल दी है.

जानकारी के मुताबिक घटना कांधला क्षेत्र के असदपुर जिडना गांव की है. पीड़ित सुबेदीन के बेटे की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी. मृतक के पास मजदूरी कार्ड था, जिसके तहत सरकार पांच लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान करती है. सुबेदीन ने बीमा राशि के लिए सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर श्रम विभाग में फाइल जमा की थी. लेकिन लेबर इंस्पेक्टर ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और कहा कि जैसा रुपया, वैसा काम. बार-बार की बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 15 हजार रुपये पर तय हुई.

परेशान सुबेदीन ने सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की. टीम ने योजना बनाकर इंस्पेक्टर को रंगेहाथ पकड़ने का जाल बिछाया. सोमवार को इंस्पेक्टर अपनी कार से आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा हाईवे पर कस्बा बनत के एक होटल पर पहुंचा. वहां सुबेदीन ने उसे 15 हजार रुपये की रिश्वत दी. जैसे ही इंस्पेक्टर ने रकम ली, पास में छिपी एंटी करप्शन टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

पीड़ित के बेटे की सड़क हादसे में मौत हुई थी

सुबेदीन ने बताया कि मेरे बेटे की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी. मैंने मजदूरी कार्ड के तहत बीमा राशि के लिए आवेदन किया था. लेकिन लेबर इंस्पेक्टर ने मुझसे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी. मैं बहुत परेशान हुआ और आखिरकार एंटी करप्शन विभाग में शिकायत कर दी. आज उसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है. एंटी करप्शन टीम ने इंस्पेक्टर को मौके से गिरफ्तार कर थाने ले जाया और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल

वीडियोज

Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget