एक्सप्लोरर

Shahjahanpur News: अर्धनग्न होकर विद्युत संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, बकाया वेतन को लेकर हो रही है हड़ताल

UP News: इस मामले को लेकर कई बार अधिकारियों और प्रशासन से से भी बात हुई है. हालांकि हड़ताली विद्युत संविदा कर्मचारियों की मांगे फिर भी पूरी नहीं हो पा रही हैं, इससे बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में विद्युत संविदा कर्मचारी पिछले लंबे समय से लंबित वेतन और बकाया ईपीएफ (EPF) के भुगतान को लेकर हड़ताल (Strike) पर हैं. इसी क्रम में आज हड़ताली विद्युत संविदा कर्मियों ने अर्धनग्न होकर लंबित वेतन और बकाया ईपीएफ के भुगतान को लेकर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग रखी. दरअसल विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के बैनर तले पिछले लंबे समय से शाहजहांपुर जनपद के विद्युत संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं. लगातार हड़ताल पर चल रहे विद्युत संविदा कर्मचारियों की वजह से विद्युत व्यवस्था भी चरमरा रही है. विद्युत की व्यवस्था चरमराने से स्थानीय ग्रामीण भी काफी परेशान हैं.

पिछले 1 महीने से हड़ताल पर हैं कर्मचारी

कई बार अधिकारियों और प्रशासन से वार्ता होने के बाद भी हड़ताली विद्युत संविदा कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हो पा रही है. जिसको लेकर आज विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की है. इस प्रदर्शन कर रहे मध्यांचल महामंत्री ने कहा कि पिछले 1 माह से विद्युत संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं. जो लगातार जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से अपनी बात रख चुके हैं. 

कोई भी अधिकारी नहीं संवेदनशील 

हालांकि विद्युत संविदा कर्मचारियों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं. उन्होंने कहा कि हड़ताली विद्युत संविदा कर्मचारियों की समस्या के प्रति कोई भी अधिकारी संवेदनशील नहीं है और ना ही इन हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की व्यथा सुनने कोई आज तक पहुंचा है. अब संविदा कर्मचारियों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है इसलिए मजबूर होकर अर्धनग्न प्रदर्शन करना पड़ रहा है. बता दें कि यूपी में इससे पहले विद्युत संविदा कर्मचारी पिछले महीने फतेहपुर में धरने पर बैठे थे. उन संविदा कर्मचारी को 2 माह से वेतन नहीं मिला था. इसके साथ ही उन्होंने सरकार के सामने कई मांगों को रखा था.

ये भी पढ़ें: UP Politics: यूपी में अखिलेश यादव चलने जा रहे हैं सबसे बड़ा दांव, PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से होगी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget