एक्सप्लोरर

UP News: आयुष्मान कार्ड बनाने में यूपी अव्वल, पूरे देश में आया नंबर वन, ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य कर्मियों को दी बधाई

Ayushman Card News: पूरे भारत में यूपी सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने वाला राज्य बन गया है. इस उपलब्धि पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बधाई देते हुए इसे स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत का नतीजा बताया.

Ayushman Card Update: आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनाने के मामले में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने पूरे देश में टॉप किया है. उत्तर प्रदेश की इस उपलब्धि पर डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी. उन्होंने इसे स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत का नतीजा बताया है.

आयुष्मान कार्ड बनाने में यूपी नंबर वन
पूरे भारत में यूपी सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने वाला राज्य बन गया है. उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार आयुष्मान के पात्र लोगों की पहचान कर उनका कार्ड बना रहे हैं जिससे की अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल सके और उनको जरूरत पड़ने पर उनका मुफ्त में इलाज हो सके.

मरीज 5 लाख तक करा सकते हैं मुफ्त इलाज
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान योजना के तहत मरीज पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते हैं. ये आयुष्मान कार्ड सरकारी अस्पतालों के साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी मान्य है. सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत प्राइवेट अस्पतालों में जाकर मरीज इस योजना का लाभ हासिल कर सकते हैं. 

यूपी ने तोड़ें पुराने रिकॉर्ड- ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि यूपी में अब तक 3.71 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. पिछले दिनों आयुष्मान कार्ड बनाने में उत्तर प्रदेश ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. मात्र एक दिन में 6.42 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए थे. इस रिकार्ड को तोड़ते हुए एक दिन में 6.63 लाख कार्ड बनाए थे. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी पूरी मेहनत और लगन से काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भव अभियान के सकरात्मक नतीजे भी सामने आ रहे हैं. इस अभियान को थमने नहीं देना है. सभी पात्र परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है. उन्होंने अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है.

इन बीमारियों का होता है इलाज
आयुष्मान योजना के अंतर्गत आज की तारीख में कैंसर, ह्दय रोग, किडनी समेत दूसरी जटिल बीमारियों से पीड़ितों को बिना किसी रूकावट इलाज मिल रहा है. इन जटिल बीमारियों से निपटने के लिए सुविधाओं से युक्त अधिक से अधिक प्राइवेट अस्पतालों को आयुष्मान योजना के साथ जोड़ा जाने की सरकार की योजना है जिससे मरीजों को घर के निकट इलाज मिल सके. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: यूपी में 6 सालों में 6 लाख से ज्यादा युवाओं को दी सरकारी नौकरी, सीएम योगी बोले- 'बीमारू राज्य नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget