एक्सप्लोरर

बलिया में खराब पानी पीने से लोगों को हुआ डायरिया, 85 लोग बीमार

बलिया में खराब पानी पीने से 85 लोग बीमार पड़ गए। मंत्री उपेंद्र तिवारी मरीजों का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे।

बलिया, एबीपी गंगा। जिले में खराब पानी पीने से 85 लोग बीमार पड़ गए हैं। यहां के रसड़ा तहसील क्षेत्र के नगपुरा गांव में बाढ़ और बारिश के बाद जलभराव के कारण लोग पहले तो परेशान हो गए और अब खराब पानी पीने से उन्हें डायरिया ने चपेट में ले लिया। खराब पानी पीने से 85 लोग बीमार हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, बड़ी तादाद में लोगों के बीमार होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

इस बीमारी की सूचना पर यूपी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी भी मरीजों का हाल जानने के लिए आनन-फानन में लखनऊ से बलिया पहुंच गए। तिवारी ने यहां पहुंचकर मरीजों का हालचाल भी जाना। इस दौरान उन्होंने बताया कि गांव में जल निगम की टंकी का पाइप फटा है। जिसका पानी पीने से लोग बीमार हुए है। इसके साथ ही उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन भी दिया।

अस्पताल की व्यवस्था से नाराज दिखे मंत्री उपेंद्र तिवारी इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था से नाराज भी दिखे। 108 नंबर की गाड़ी एक डिलीवरी मरीज तक नही पहुंच पाने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। तिवारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिला अस्पताल भ्रष्टाचार में डूबा है। यहां पर ठेकेदारी नहीं होनी चाहिए। मंत्री जी ने कहा कि जिला अस्पताल में हुए ऑडिट में गड़बड़ियां पाई गई हैं। मुख्यमंत्री स्तर पर इसकी जांच चल रही है और इसमें दोषी पाए जाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
मैनपुरी में BJP ने 2022 में सपा को हराया, 2024 में डिंपल यादव ने पलटी बाजी; 2027 में क्या होगा?
मैनपुरी में BJP ने 2022 में सपा को हराया, 2024 में डिंपल यादव ने पलटी बाजी; 2027 में क्या होगा?
नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget