एक्सप्लोरर

एटा: सुपुर्द ए खाक किये गये वरिष्ठ आईपीएस अफसर अफजल कादरी, मध्य प्रदेश में एडीजीपी के पद पर तैनात थे

अफजल कादरी 1990 बैच के आईपीएस अफसर थे. वर्तमान में कादरी एमपी में एडीजीपी के पद पर थे. उनके निधन पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है.

एटा: वरिष्ठ आईपीए अधिकारी व मध्य प्रदेश में एडीजीपी (ईओडब्ल्यू) भोपाल के पद पर तैनात सैयद मोहम्मद अफज़ल कादरी साहब को उनके पैतृक स्थान एटा जनपद के मारहरा शरीफ कस्बे में खानकाहे बरकातिया में सुपुर्दे खाक किया गया. इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को अंतिम गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर हजारों लोगों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री सहित कई राज्यों के राज्यपाल, डीजीपी पुलिस और वरिष्ठ प्रशाशनिक अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया.

पुलिस अफसरों ने दी श्रद्धांजलि

एटा जिले के मारहरा शरीफ कस्बे के मूल निवासी 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सैयद मोहम्मद अफज़ल कादरी साहब की आखिरी रुखसती पर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश प्रशासन की ओर से मारहरा के गुलशने बरकात पार्क में पुष्प चक्र अर्पित किए गए. उनके अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. देश के अनेकों भागो से संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया. केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान की ओर से अलीगढ़ आईजी पीयूष मोर्डिया ने पुष्प चक्र अर्पित किया गया. वहीं मध्य प्रदेश के डीजीपी की ओर से भिंड एसपी मनोज कुमार ने पुष्प चक्र पेश कर श्रद्धांजिल दी. इनके अलावा डीजी उत्तर प्रदेश, एडीजी आगरा, आईजी अलीगढ़, आईपीएस एसोसिएशन, डीएम एटा सुखलाल भारती व एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एसपी मुरैना, एसपी भिंड ने पुष्प चक्र अर्पित किए.

इस अवसर पर आईपीएस अफसर सैयद मोहम्मद अफजल कादरी को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक कस्बे मारहरा में पहुंचे ग्वालियर के एसपी (EOW) अमित सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सैयद मोहम्मद अफजल सर बहुत ही स्नेहशील रहे. सर हमेशा मुस्कराते रहते थे और वक़्त जरूरत पर सभी के काम आते थे. सैयद मोहम्मद अफज़ल सर मध्य प्रदेश पुलिस की शान रहे.

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि सैयद मोहम्मद अफज़ल कादरी साहब के इंतकाल पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने दुःख व्यक्त किया. वहीं उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी, मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी की ओर से भी दुख व्यक्त किया गया. सैयद मोहम्मद अफज़ल कादरी साहब को खानकाहे बरकातिया में सुपुर्दे खाक किया गया. इस दौरान उनके बड़े भाई प्रोफेसर सैयद अमीन कादरी, सैयद अशरफ कादरी, छोटे भाई सैयद नजीब हैदर नूरी सहित सभी परिजनों के बीच उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्दे खाक किया गया.

राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया था

एटा के मारहरा कस्बा स्थित विश्व विख्यात दरगाह शरीफ खानकाहे बरकातिया के सज्जादानशीन सैयद नजीब हैदर नूरी के बड़े भाई आईपीएस ऑफिसर सैयद मोहम्मद अफजल मियां कादरी का मंगलवार रात बीमारी के चलते इंतकाल हो गया था. सैयद मोहम्मद अफजल मियां कादरी मध्य प्रदेश में एडीजी (EOW) के पद पर तैनात थे. सैयद मोहम्मद अफजल मियां कादरी का जन्म 11 मार्च सन 1964 में मारहरा शरीफ स्थित उनकी पुश्तैनी हवेली पर हुआ था. आपने अलीगढ़ मुस्लिम से LLB और L.L.M किया था. सन 1990 में IPS की तैयारी की. उर्दू मीडियम से सिविल सर्विस में पास हुए. आपको सन 2011 में राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा गया था.

ये भी पढ़ें.

यूपी: हाथरस केस में CBI हाईकोर्ट में नहीं दाखिल कर सकी स्टेटस रिपोर्ट, जांच एजेंसी ने मांगा और वक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget