एक्सप्लोरर

यूपी: चुनाव ड्यूटी के दौरान आईएएस अफसर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, MLC चुनाव में पर्यवेक्षक बनकर आये थे

यूपी में विधान परिषद के चुनाव में पर्यवेक्षक बनकर वानाणसी आये वरिष्ठ आईएएस अफसर की हार्ट अटैक से मौत हो गई. जिलाधिकारी के मुताबिक, उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिये मेदांता ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया.

लखनऊ: वाराणसी में खंड स्नातक और शिक्षक चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया.

पर्यवेक्षक के तौर पर आये थे अजय कुमार

उनकी उम्र करीब 50 वर्ष थी. सिंह की पत्नी नीना शर्मा भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं. वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने एजेंसी को बताया कि सिंह चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में वाराणसी आये थे और शुक्रवार सुबह मतगणना स्थल पर जाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था.

मेदांता ले जा रहे थे परिजन

उन्होंने बताया कि सिंह के परिजन शुक्रवार शाम उन्हें एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ले जाना चाहते थे लेकिन चिकित्सकों ने रात में ले जाने की इजाजत नहीं दी.

उन्होंने बताया कि आज सुबह उन्हें मेदांता ले जाया जाना था लेकिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनका निधन हो गया. शर्मा ने बताया कि सिंह की पत्नी शुक्रवार को ही वाराणसी आ गयीं थीं. उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार वाराणसी में ही किया जाएगा.

सीएम ने दुख व्यक्त किया

आईएएस अफसर अजय कुमार सिंह के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है. टीम 11 की बैठक के दौरान अपने अधिकारियों के साथ उन्होंने श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

1998 बैच के आईएएस अफसर थे

आपको बता दें कि, अजय कुमार सिंह 1998 बैच के आइएएस अफसर थे और उत्तर प्रदेश शासन में वह सचिव राष्ट्रीय एकीकरण के पद पर तैनात थे. विधान परिषद शिक्षक सीट की चुनाव प्रक्रिया के दौरान वह गुरुवार रात को वाराणसी के पहाड़िया मंडी में चल रही मतगणना में देर रात तक मौजूद थे. उसके बाद वह सर्किट हाउस चले गए. शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सर्किट हाउस में वह अचानक गिर पड़े. सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आनन-फानन उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टर्स के मुताबिक, हार्ट अटैक के कारण वह अचेत होकर गिर गए थे.

पत्नी भी थीं आईएएस अधिकारी

उनकी पत्नी नीना शर्मा भी 1998 बैच की आइएएस अधिकारी हैं. उनकी ड्यूटी आब्जर्वर के तौर पर आगरा में लगी थी. सुबह से ही उनको दिल्ली ले जाने की कवायद शुरू हो गई थी. हास्पिटल से एयरपोर्ट ले जाने के लिए बीएचयू की एम्बुलेंस भी हास्पिटल पहुंच गई थी.

ये भी पढ़ें.

अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का तैयार हुआ खाका, दो हजार लोग एक साथ अदा कर सकेंगे नमाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget