एक्सप्लोरर

Corona Vaccine: उत्तराखंड में हुआ कोरोना वैक्सीन का दूसरा ड्राई रन, 16 जनवरी को लगेगा टीका

उत्तराखंड में दूसरे ड्राई रन के दौरान प्रदेश भर में 343 स्वास्थ्य इकाइयों पर 6,650 लाभार्थियों को डमी टीके लगाए गए. इस तरह 84 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया.

देहरादून. शनिवार को देशभर में होने वाले कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान से पहले उत्तराखंड में मंगलवार को दूसरा ड्राई रन किया गया. प्रदेश में 300 से ज्यादा स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का ड्राई रन किया गया. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक सोनिका ने बताया कि ड्राई रन के दौरान प्रदेश भर में 343 स्वास्थ्य इकाइयों पर 6,650 लाभार्थियों को डमी टीके लगाए गए. इस तरह 84 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया.

14 जनवरी को मिलेगी टीके की पहली खेप उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को टीके की पहली खेप मिलेगी और उसके लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं. मिशन निदेशक ने बताया कि पहली खेप में उत्तराखंड को केंद्र से कोविड—19 टीके की 1,13,000 डोज मिलेंगी. इन्हें सभी जिला अस्पतालों, एम्स ऋषिकेश, सेना अस्पतालों और मुख्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक सरोज नैथानी ने बताया कि टीके की पहली खेप 50 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पर्याप्त होगी.

टीकाकरण के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की पहचान उत्तराखंड में पहले चरण में जिन स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना है उनकी पहचान कर ली गई है. पहले चरण में 87,588 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है. इसके लिए 309 केंद्र तैयार किए गए हैं. राज्य की डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि हमने 317 कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए हैं. इसके अलावा कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए 547 डीप फ्रीजर बनाए गए हैं.

16 जनवरी से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण अभियान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते शनिवार को कहा था कि आगामी त्योहारों- लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू आदि को देखते हुए कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी 2021 से शुरू होगा. टीकाकरण कार्यक्रम के शुरुआती चरणों में पहले स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी अनुमानित संख्या तकरीबन तीन करोड़ है. इसके बाद 50 साल से ऊपर की आयु वाले गंभीर बीमारियों के शिकार लोगों को टीका लगाया जाएगा, जिनकी अनुमानित संख्या 27 करोड़ के आसपास है.

ये भी पढ़ें:

Corona Vaccine Price: दुनिया के मुकाबले भारत में काफी सस्ती है कोरोना वैक्सीन की कीमतें, ये हैं दाम

लखनऊ पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, यूपी में बनाये गए हैं 18 स्टोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget