एक्सप्लोरर

गोरखपुर में 72 घंटे में दूसरा केस, दिल्ली से किराए पर एंबुलेंस लेकर गोरखपुर पहुंची महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

गोरखपुर में कोरोना वायरस का संक्रमण ज्यादा नहीं था, लेकिन दिल्ली से पहुंचे शख्स के चलते अब शहर इसकी चपेट में आता नजर आ रहा है। यहां दूसरा कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है

गोरखपुर, एबीपी गंगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर में 72 घंटे में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज महिला है। उसके पिता का लिवर के संक्रमण के बाद से ही दिल्ली के सफदरजंग अस्‍पताल में इलाज चल रहा था। लिवर की समस्‍या से ग्रसित शख्‍स पत्‍नी, दो पुत्रियों और तीन साल के पोते के साथ 23 हजार रुपए में एंबुलेंस बुक करके गोरखपुर पहुंचा था।

गोरखपुर के कमिश्‍नर जयंत नार्लीकर ने बताया कि बांसगांव के भैंसा रानी गांव का रहने वाला चित्रकूट अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में था। वह सफदरजंग इलाके में कपड़ा धुलाई का काम करता है। लिवर में संक्रमण की वजह से उसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। लॉकडाउन में उसने 23 हजार रुपये में प्राइवेट एंबुलेंस तय की और अपनी पत्नी, दो बेटी संगीता (35) और सरिता (32) और तीन साल के नाती के साथ अपने गांव बांसगांव थाना के भैंसारानी गांव 29 अप्रैल को पहुंच गया।

पुलिस के आलाधिकारियों के माध्‍यम से उसे सीधे अस्‍पताल ले जाया गया। वहां पर परिवार को क्वारंटीन करने के बाद सबकी जांच के लिए नमूना लिया गया था। उन्‍होंने बताया कि चित्रकूट के साथ आई उसकी बेटी यानी 35 वर्षीय महिला को पॉजिटिव पाया गया है। इसके पहले दिल्‍ली के सफदरजंग अस्‍पताल से लिवर के संक्रमण का इलाज कराकर एंबुलेंस से 26 अप्रैल को गोरखपुर के उरुवा इलाके के हाटा बुजुर्ग के असिलाभार गांव पहुंचा शख्‍स जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

टोल और शहर की सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों और चिकित्‍सकों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी बाहर से आने वाली एंबुलेंस को सीधे गांव नहीं भेजेंगे। उन्‍हें सीधे क्वारंटीन सेंटर में तब्‍दील किए गए टीवी अस्‍पताल भेजा जा रहा है। देर रात बीआरडी मेडिकल कालेज में संगीता की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से हड़कंप मच गया है।

रविवार को ही हाटा-बुजुर्ग निवासी बाबूलाल दिल्ली से सफदरजंग से इलाज कराकर एम्बुलेंस से लौटा है। उसी दिन जांच में कोरोना की तस्दीक हुई। इसके बाद सोमवार को प्रशासन ने एक दारोगा और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। प्रशासन ने आदेश दिया कि अब बगैर जांच कोई एम्बुलेंस जिले में एंट्री नहीं करेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget