एक्सप्लोरर

Kanpur Mall: हाई कोर्ट के आदेश के बाद कानपुर का Z स्कॉवयर मॉल खोला गया, ऐसे बनी बात

Kanpur Z Square Mall: कानपुर के सबसे बड़े जेड स्कवॉयर मॉल की सील खोल दी गई है. हाईकोर्ट के आदेश के बाद मॉल को नगर नगम का टैक्स भरने के लिए 15 दिन का वक्त दिया गया है.

Kanpur Z Square Mall: कानपुर के सबसे बड़े मॉल जेड स्क्वायर मॉल (Z Sqare Mall) को टैक्स न चुकाए जाने के चलते सील (Seal) कर दिया गया था. लेकिन हाईकोर्ट (HighCourt) के दखल के बाद इसकी सील खोल दी गई है. बुधवार को सुबह-सुबह ही नगर निगम अधिकारी जेड स्क्वायर मॉल बड़ा चौराहा पहुंचे थे और करीब 26 करोड़ (26 Crore) का कर बकाया होने के चलते मॉल के 6 गेटों को बंद करते हुए इसे सील कर दिया था. लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद मॉल में लगी सील हटा दी गई है. नगर निगम (Kanpur Nagar Nigam) ने मॉल पर कार्यवाही इसलिए की थी, क्योंकि करीब 26 करोड़ का गृह कर, जलकर और सीवर कर शहर के इस सबसे बड़े जेड स्क्वायर मॉल पर बकाया है.

बुधवार को किया था सील

जब कई बार रिमाइंडर देने के बावजूद मॉल प्रबंधन ने नगर निगम का बकाया कर नहीं जमा किया तो बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर बड़े अधिकारियों ने मॉल को सील कर दिया. इससे पहले भी 1 जनवरी 2021 को नगर निगम ने मॉल को सील किया था, तब महापौर प्रमिला पांडे ने खुद मॉल पर ताला जड़वाया था. लेकिन मॉल प्रबंधन ने उसी दिन एक करोड़ रुपए का चेक नगर निगम को सौंप दिया था.

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद मिली राहत 

दरअसल, हाईकोर्ट की दो सदस्यीय बेंच ने आदेश दिया है कि, मॉल प्रबंधन फिलहाल 53 लाख रुपए का भुगतान 15 दिनों के भीतर करेगा. पुराने हाउस टैक्स को लेकर नगर निगम 15 दिन में इस मामले की सुनवाई करेगा. इससे पहले बुधवार की सुबह 8 बजे से नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरविंद राय और रोली गुप्ता के नेतृत्व में मॉल के 6 नंबर गेट को छोड़कर सभी गेट पर ताले लगा दिए गए थे. बताया गया था कि, नगर निगम और जलकल का मॉल पर करीब 26 करोड़ टैक्स बकाया है जो कई वर्षों से नहीं चुकाया गया. 

कोर्ट में दोनों पक्षों में हुई जिरह 

इस मामले में मॉल की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता शशि उदयन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, जिस पर 2 सदस्य बेंच ने सुनवाई की. नगर निगम की तरफ से अधिवक्ता अभिनव कृष्णा ने जिरह की. मॉल की तरफ से कहा गया कि, 26 दिसंबर 2014 को संपत्ति का वार्षिक मूल्यांकन तीन करोड़ 53 लाख रुपए के करीब लगाया गया था. इसके खिलाफ वर्ष 2016 में चुनौती दी गई जो अभी हाई कोर्ट में लंबित है. 15 जून 2021 को मौजूदा बकाया भुगतान को लेकर डेढ़ करोड़ रुपए का वर्तमान बिल दिया गया. 10 करोड़ 44 लाख के करीब रुपए मिलाकर 14.5 करोड़ का बकाया दर्शाया गया, जिसमें ब्याज भी शामिल है. याचिकाकर्ता ने कहा कि 26 दिसंबर 2014 को जो डिमांड की गई थी वह न्याय पूर्ण नहीं है.

ये भी पढ़ें.

Amitabh Thakur Arrested: पूर्व आईपीएस ऑफिसर अमिताभ ठाकुर को किया गया गिरफ्तार, पुलिस ने जबरन गाड़ी में बिठाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget