एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Row: 'चौपाई सपा को चारपाई पर लिटाकर छोड़ेगी', अरुण राजभर का समाजवादी पार्टी पर हमला

UP Politics: सुभासपा नेता अरुण राजभर ने कहा कि संविधान में दिए हुए अधिकारों को लेकर आपको जमीन पर जाकर संघर्ष करना चाहिए. आप उसके बजाय उन मुद्दों को उजागर कर रहे हैं, जिससके जनता का कोई सरोकार नहीं है.

Lucknow News: बसपा मुखिया मायावती (Mayawati) के ट्वीट को लेकर सुभासपा नेता अरुण राजभर (Arun Rajbhar) ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में 4 जातियों की बात कही. उसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा और सामान्य वर्ग है. इसमें समाज के हर वर्गों को बराबर का अधिकार है. जब सामाजिक अधिकार और संविधान जातियों को एक नजर से देख रहा है. सपा को लेकर उन्होंने कहा कि और जो ये नेवला बनकर समाजवादी पार्टी को खा रहे हैं, वो आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को पूरी तरह से खोखला बना देंगे.

अरुण राजभर ने कहा कि मुझे लगता है कि अब रामचरितमानस की एक चौपाई समाजवादी पार्टी को चारपाई पर लिटाकर पूरी तरह छोड़ेगी. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मायावती सही कह रही हैं कि इन मुद्दों पर चर्चा की जानी चाहिए, चाहे वह शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई का मुद्दा होया जातिवादी जनगणना का हो और चाहे घरेलू बिजली बिल की माफी का मामला हो. इस चर्चा को ना करते हुए उन मुद्दों पर चर्चा की जा रही है जिनको अब जनता स्वीकार नहीं कर रही है. अब वर्ण व्यवस्था से देश नहीं चल रहा है, यह देश अब संविधान से चल रहा है. 

'चौपाई पार्टी को चारपाई पर लेटाकर छोड़ेगी'
सुभासपा नेता अरुण राजभर ने कहा कि संविधान में दिए हुए अधिकारों को लेकर आपको जमीन पर जाकर संघर्ष करना चाहिए. आप उसके बजाय उन मुद्दों को उजागर कर रहे हैं, जिससके जनता का कोई सरोकार नहीं है. इसी के साथ सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग लोहिया जी के सिद्धांतों से भटक गए हैं, कांशीराम जी के विचारों से भटक गए हैं, यह अंबेडकर के रास्ते से भटक गए हैं जो विकास का रास्ता लेकर चलता है और अब वह धर्म का रास्ता और चौपाई का रास्ता लेकर चल रहे हैं. मुझे लगता है कि अब रामचरितमानस की एक चौपाई समाजवादी पार्टी को चारपाई पर लेटाकर पूरी तरह छोड़ेगी और उत्तर प्रदेश की जनता जीरो पर समेटकर 2024 में समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाकर दम लेगी. 

एमएलसी के नतीजों पर ये  कहा
अरुण राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ढिंढोरा पीट रही थी कि हम सारी सीट जीतेंगे और गिनती कर रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी समाप्त की ओर जा रही है. कल तक जो लोग ईवीएम पर आरोप लगाते थे. अब तो ईवीएम से भी चुनाव नहीं हुआ है बल्कि बैलेट पेपर से चुनाव हुआ है. बैलेट पेपर से भी समाजवादी पार्टी चुनाव हार गई है, इससे अंदाजा लग गया है कि जनता उनके साथ कितना खड़ी हो रही है.

यह भी पढ़ें:-

UP: BJP हुई और मजबूत, तो सपा का सपना चकनाचूर, MLC चुनाव के बाद ऐसे बदला विधान परिषद का समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget