एक्सप्लोरर

'सरकार अखिलेश यादव चलाएंगे या हम', कांवड़ यात्रा विवाद को लेकर ओम प्रकाश राजभर की दो टूक

Kanwar Yatra Controversy: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का समर्थन करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनके नेतृत्व में ही पिछली बार बीजेपी ने 325 सीट जीती थीं.

UP News: बस्ती पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि योगी सरकार में 2017 के बाद कानून का राज्य स्थापित हो गया है और अपराधियों के खिलाफ सरकार सख्ती से पेश आ रही है. आलम यह है कि अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर जाने को मजबूर हैं. वहीं कांवड़ यात्रा से पहले दुकानदारों को अपना नाम प्लेट लगाने के आदेश पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दो टूक कहा कि इससे कहां सौहार्द बिगड़ रहा है. विपक्ष का काम है विरोध करना और सरकार का काम है काम करना.

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा सरकार अखिलेश चलाएंगे या हम चलाएंगे. इससे पहले भी अखिलेश यादव सत्ता में थे सबको पता है उन्होंने क्या किया, पिछड़ी जाति के लोगों को उन्होंने दरकिनार कर दिया और उनके लिए कुछ नहीं किया. वहीं सुभासपा के विधायक रहे बेदी राम पर नीट पेपर लीक को लेकर लगे आरोप पर पूछे गए सवाल पर झल्लाते हुए मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यह मामला अभी का नहीं साल 2009 का है. 

वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का समर्थन करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनके नेतृत्व में ही पिछली बार बीजेपी ने 325 सीट जीती थीं और पिछले 2022 के चुनाव में हम बीजेपी के साथ नहीं थे तो बीजेपी 75 सीट हार गई. अब आप समझ जाइए किसके रहने से क्या होता है.

वहीं कार्यकर्ताओं की नाराजगी के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हम अपनी पार्टी की बात करेंगे और हमारी पार्टी का कोई कार्यकर्ता असंतुष्ट नहीं है और थानों में उनकी सुनवाई भी होती है. ऐसे में अगर कोई सही तरीके से अपनी बात नहीं रख पाएगा तो उसकी मदद कैसे होगी. ओपी राजभर ने कहा कि बीजेपी के कुछ नेताओं के कार्यकर्ताओं को लेकर उपेक्षा के बयानों को मीडिया में तोड़ मरोड़ कर चलाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कब बनेंगे प्रधानमंत्री? विकास दिव्यकीर्ति ने कर दी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget