एक्सप्लोरर

UP Politics: योगी के मंत्री संजय निषाद से मिले SBSP सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर, विधान भवन में हुई मुलाकात

Om Prakash Rajbhar met Sanjay Nishad: संजय निषाद ने कहा कि हम दोनों अति पिछड़ों के नेता हैं इसलिए दोनों मिलकर अति पिछड़ों की आवाज उठाएंगे और बाकी दल अति पिछड़ों की आवाज उठाने का ढोंग रचते हैं.

UP News: निषाद पार्टी सुप्रीमो डॉ संजय निषाद और SBSP सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर की विधान भवन में मुलाकात हुई. दोनों नेताओं के बीच विधानसभा में निषाद पार्टी ऑफिस में मुलाकात हुई. ओमप्रकाश राजभर का हृदय परिवर्तन होने पर संजय निषाद ने बधाई दी. आज से शुरू हुए विधानसभा सत्र में संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात हुई है. 

इस मुलाकात के दौरान ओम प्रकाश राजभर का संजय निषाद ने स्वागत किया और कहा कि एक समय था जब आप अपनी तरफ हमें बुलाते थे पर आपका हृदय परिवर्तन हुआ और आप एनडीए के सहयोगी बने इसलिए आपका स्वागत है. संजय निषाद ने ओम प्रकाश राजभर से कहा हम दोनों मार्शल कौम के हैं, हम दोनों राजा के वंशज हैं और हम दोनों विदेशियों से लड़ने वाले लोग हैं और अगर हम मिल जाएंगे तो हम किसी से भी लड़ सकते हैं.

संजय निषाद ने कहा कि क्योंकि हम दोनों अति पिछड़ों के नेता हैं इसलिए दोनों मिलकर अति पिछड़ों की आवाज उठाएंगे और बाकी दल जो अति पिछड़ों की आवाज उठाने का ढोंग रचते हैं उनको सही जवाब मिलेगा. पिछड़ों के नाम पर जो लोगों ने ठगी कर रखी है उनको हमारे आपके साथ आने से पिछड़ों की आवाज को दम मिलेगा.

दोनों नेताओं ने इस बात की चर्चा की कि कुछ क्षेत्रों में सुभासपा का प्रभाव है तो कुछ क्षेत्रों में निषाद पार्टी का प्रभुत्व है. इसके साथ ही जहां पर आशीष पटेल के दल अपना दल (एस) का अस्तित्व है, तीनों अपने अपने तरीके से पूरे दमखम से एनडीए का साथ देंगे. दोनों दलों के नेताओं ने अपने-अपने आरक्षण के मुद्दे को भी सही दिशा से आगे बढ़ाने पर चर्चा की. आज से शुरू हुए सत्र में भी दोनों नेता अब एक दूसरे के करीब बैठे दिखेंगे. सपा के गठबंधन से अलग होने के बाद अब ओमप्रकाश राजभर की सीट संजय निषाद के बगल में लगी है. दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के सामने मुलाकात के बाद आज दूसरी बार दोनों नेता मिले थे.

UP Monsoon Session: 18वीं विधानसभा के 39 'मौन' माननीय नहीं रहेंगे खामोश, स्पीकर देंगे इन विधायकों को बोलने का अलग से मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget