एक्सप्लोरर

जौहर विश्वविद्यालय की जमीन का मुद्दा विधानसभा में उठा, सपा नेताओं ने किया हंगामा

रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी के जमीन घोटाले में मंगलवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के चलते सदन की बैठक दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

लखनऊ, भाषा। सपा के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सांसद मोहम्मद आजम खां पर जौहर विश्वविद्यालय के लिए कथित तौर पर जमीन हड़पने का मामला मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में उठा। सपा सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की बैठक दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

सपा नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने आरोप लगाया कि आजम के बहाने भाजपा विपक्ष, सपा, प्रदेश और देश के अल्पसंख्यकों को अपमानित करने का षडयंत्र कर रही है।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि कोई आदमी विश्वविद्यालय या शैक्षिक संस्थान बनाए तो उसका स्वागत है लेकिन गरीबों, लाचारों और मजदूरों की जमीन को नाजायज तरीके से उनकी बिना मर्जी के कब्जा करके किसी संस्थान का हिस्सा बनाए, ऐसे लोगों की भौतिक जगत में सराहना नहीं होती।

खन्ना ने कहा कि इस सिलसिले में जो मुकदमे कायम हुए हैं, वो न्यायिक प्रक्रिया के तहत विधि सम्मत तरीके से जांच कराने के बाद ही हुए हैं। एक प्रावधान और भी है कि अगर किसी दलित की जमीन को हम खरीदेंगे तो उसके लिए अनुमति की आवश्यकता होती है लेकिन जौहर विश्वविद्यालय के मामले में वह अनुमति नहीं ली गयी। उन्होंने कहा कि जमीन को नाजायज तरीके से लिया गया।

मंत्री के मुताबिक, किसानों ने बताया कि आजम ने जबरन जमीन का बैनामा विश्वविद्यालय के नाम कराने का दबाव बनाया। पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आले हसन खां, जो इस समय विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी हैं, ने किसानों की जमीनें जबरन कब्जा कर विश्वविद्यालय के अंदर कर ली। खन्ना ने बताया कि किसानों का कहना है कि वे जब भी कब्जा मांगते हैं, डरा धमका कर भगा दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि सपा ने प्रकरण की जांच के लिए पार्टी की जो कमेटी भेजी थी, वह आजम के काम को उचित ठहराने के लिए बनायी गयी थी। इस पर चौधरी ने कहा कि अगर हमारी कमेटी में विश्वास ना हो तो आप वहां सर्वदलीय कमेटी बनाकर भेज दीजिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आजम के खिलाफ षडयंत्र कर उनको जेल भेजना चाहती है। हम सरकार के मंसूबे को पूरा नहीं होने देंगे। इसके बाद सपा सदस्य आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। हंगामा थमता ना देख विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदन की बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget